कांग्रेस हो या सपा इन्होंने हमेशा बंटवारे की राजनीति की है: सीएम योगी

State's

पूर्व पीएम चौधरी चरण सिंह की 51 फीट ऊंची प्रतिमा का सीएम योगी ने किया अनावरण

लखनऊ।  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इंडिया गठबंधन के नेताओं पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि, कांग्रेस ने संविधान में जितना संशोधन और जितनी छेड़छाड़ किया है उतना किसी ने नहीं किया। आज भी कांग्रेस और सपा इस प्रकार का षड्यंत्र कर रहे हैं जो देश और समाज के लिए अपूरणीय क्षति हो सकती है।

लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ती जा रही है। एक दूसरे पर हमले तेज हो गए हैं। इस बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्किार्जुन खरगे और इंडिया गठबंधन के नेताओं पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि, कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को सच बोलने की आदत डालनी चाहिए। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस का वैसे भी सफाया है। कांग्रेस हो या समाजवादी पार्टी, इन्होंने हमेशा बंटवारे की राजनीति की है।

उन्होंने आगे कहा कि, कांग्रेस का इतिहास है देश को पहले बांटा, फिर जाति, मत और मजहब के आधार पर बांटा, क्षेत्र और भाषा के आधार पर बांटा। आज फिर ये उसी प्रकार की विभाजन की राजनीति करना चाहते हैं।

सीएम योगी ने कहा, ये लोग झूठ बोलकर गुमराह की राजनीति करते हैं। 2012 में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष प्रदेश के मुख्यमंत्री थे, उन्होंने कहा था कि यहां जितने भी दलित महापुरुषों के स्मारक बने हुए हैं इन्हें तोड़कर कोई दूसरी चीज बनाएंगे..बांटो और राज करो के कांग्रेस के सिद्धांत का अनुसरण आज INDI गठबंधन कर रहा है।

सीएम योगी ने कहा कि, संविधान में जितना संशोधन और जितनी छेड़छाड़ कांग्रेस ने की इतना किसी ने नहीं किया। आज भी कांग्रेस और सपा इस प्रकार का षड्यंत्र कर रहे हैं जो देश और समाज के लिए अपूरणीय क्षति हो सकती है…INDI गठबंधन राम विरोधी है। ये अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और पिछड़ी जाति को मिलने वाले आरक्षण के विरोधी हैं।

-एजेंसी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *