आगरा, 16 जनवरी। माघ मेला 2024 के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए प्रयागराज जंक्शन और प्रयागराज छिवकी स्टेशन से शुरू होने वाली और अन्य डिवीजनों/जोन से शुरू होकर इन स्टेशनों से गुजरने वाली और रुकने वाली ट्रेनों में सभी प्रकार के पार्सल लेनदेन (पट्टे वाले एसएलआर, वीपी और डिमांड वीपी की हैंडलिंग सहित) निम्नांकित मुख्य स्नान तिथियों पर 3 दिन अर्थात मुख्य स्नान से एक दिन पहले, मुख्य स्नान के दिन और मुख्य स्नान के एक दिन बाद तक प्रतिबंध लगाया गया है।
व्यक्तिगत सामान को केवल यात्री कोच में ले जाने की अनुमति दी जा सकती है और सभी व्यावसायिक औपचारिकताओं का पालन करने के बाद पंजीकृत समाचार पत्रों और पत्रिकाओं की बुकिंग की अनुमति दी जाएगी। माघ मेला 2024 के प्रमुख शुभ मुख्य स्नान दिवसों की तिथियां इस प्रकार हैं:
क्रम
स्नान पर्व
स्नान का दिनांक
प्रतिबंध का दिन
1.
पौष पूर्णिमा
25.01.2024
24.01.2024 से 26.01.2024 तक
2.
मौनी अमावस्या
09.02.2024
08.02.2024 से 10.02.2024 तक
3.
बसंत पंचमी
14.02.2024
13.02.2024 से 15.02.2024 तक
4.
माघी पूर्णिमा
24.02.2024
23.02.2024 से 25.02.2024 तक
5.
महा शिवरात्रि
08.03.2024
07.03.2024 से 09.03.2024 तक
