फ्लोर फोर्टिफिकेशन में उत्कृष्ट कार्य के लिए बी. पी. फ्लोर मिल्स प्रा. लि. के निदेशक आशीष गर्ग को मिला ‘बेस्ट इन यूपी अवार्ड’

Press Release उत्तर प्रदेश

आगरा। आगरा के प्रतिष्ठित उद्योगपति एवं बी. पी. फ्लोर मिल्स प्रा. लि. के निदेशक आशीष गर्ग को आटे के फ्लोर फोर्टिफिकेशन (Flour Fortification) के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए Wheat Products Promotion Society (WPPS) द्वारा “Best in UP Award” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उत्तर प्रदेश सरकार के माननीय कैबिनेट मंत्री रविंद्र जायसवाल द्वारा वाराणसी स्थित ताज गंगेज होटल में आयोजित WPPS के राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम में प्रदान किया गया।
कार्यक्रम में देशभर की 200 से अधिक रोलर फ्लोर मिलों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। फ्लोर फोर्टिफिकेशन एवं पोषणयुक्त आटे के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली चुनिंदा मिलों एवं उद्योग प्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया। इनमें उत्तर प्रदेश से केवल चार उद्योग प्रतिनिधियों का चयन हुआ, जिनमें आगरा से बी. पी. फ्लोर मिल्स प्रा. लि. के निदेशक आशीष गर्ग को “Best in UP Award” प्रदान किया गया।
यह सम्मान फ्लोर फोर्टिफिकेशन के माध्यम से उपभोक्ताओं तक पोषणयुक्त एवं गुणवत्तापूर्ण आटा पहुँचाने तथा खाद्य पोषण को बढ़ावा देने में उल्लेखनीय योगदान के लिए दिया गया।
इस अवसर पर आशीष गर्ग ने बताया कि बी. पी. फ्लोर मिल्स प्रा. लि. का “Double Trishul Premium” आगरा मंडल का पहला ब्रांड है, जिसने ड्यूरम गेहूं (Durum Wheat) से निर्मित प्रीमियम उत्पाद—जैसे ड्यूरम दलिया, केसरिया रवा एवं अन्य उच्च गुणवत्ता वाले उत्पाद—बाजार में उपलब्ध कराए हैं। उन्होंने कहा कि कंपनी का उद्देश्य उपभोक्ताओं को बेहतर गुणवत्ता, अधिक पोषण तथा अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप खाद्य उत्पाद उपलब्ध कराना है।
श्री गर्ग ने इस सम्मान का श्रेय अपनी पूरी टीम, ग्राहकों एवं सहयोगियों को देते हुए कहा कि बी. पी. फ्लोर मिल्स प्रा. लि. भविष्य में भी फ्लोर फोर्टिफिकेशन, खाद्य सुरक्षा एवं पोषण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करते हुए उपभोक्ताओं तक सर्वोत्तम गुणवत्ता वाले उत्पाद पहुँचाने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *