राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, आगरा में 25 जून को अप्रेंटिसशिप कैंप का होगा आयोजन

Press Release उत्तर प्रदेश

अशोक लेलैंड, पंतनगर में रोजगार का सुनहरा अवसर, चयनित अभ्यर्थियों को मिलेगा ₹15,000 स्टाइपेंड

नोडल प्रधानाचार्य ने अधिक से अधिक योग्य अभ्यर्थियों से इस अवसर का लाभ उठाने हेतु कैंप में समय से उपस्थित होने हेतु की अपील

आगरा, 22.06.2026/राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), आगरा परिसर में दिनांक 25 जून 2026 को प्रातः 10:00 बजे से अप्रेंटिसशिप कैंप का आयोजन किया जाएगा। इस कैंप के माध्यम से प्रतिष्ठित कंपनी अशोक लेलैंड, पंतनगर के लिए योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।
कैंप में ऐसे अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं जिन्होंने राजकीय अथवा निजी आईटीआई से तकनीकी व्यवसायों जैसे इलेक्ट्रिशियन, फिटर, इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक, डीजल मैकेनिक, मशीनिस्ट, मैकेनिक मोटर व्हीकल, वायरमैन एवं मैकेनिक ट्रैक्टर आदि ट्रेडों में प्रशिक्षण प्राप्त किया हो। वर्ष 2025 के उत्तीर्ण अभ्यर्थी तथा वर्ष 2026 की परीक्षा में सम्मिलित अभ्यर्थी इस कैंप के लिए पात्र होंगे।
चयनित अभ्यर्थियों को ₹15,000 प्रतिमाह स्टाइपेंड प्रदान किया जाएगा। चयन प्रक्रिया लिखित परीक्षा एवं साक्षात्कार के माध्यम से संपन्न होगी।
संस्थान के नोडल प्रधानाचार्य श्री शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने अधिक से अधिक योग्य अभ्यर्थियों से इस अवसर का लाभ उठाने हेतु कैंप में समय से उपस्थित होने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *