नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम कल 11.00 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में

Press Release उत्तर प्रदेश

आगरा.12.08.2024.उ०प्र० अधीनस्थ चयन आयोग, लखनऊ के माध्यम से अधियाचनकर्ता विभाग के चयनित / संस्तुत कुल 1036 अभ्यर्थियों को दिनांक 13.08.2024 को पूर्वान्ह 11.00 बजे लोक भवन स्थित सभागार में  मुख्यमंत्री  के कर कमलों से नियुक्ति पत्र वितरण कार्यकम निर्धारित है।
उक्त कार्यक्रम में चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र लोक भवन लखनऊ में वितरित किया जायेगा, उसके अतिरिक्त शेष अभ्यर्थियों हेतु जनपद स्तर पर मा० प्रभारी मंत्री / मा० जन प्रतिनिधियों के कर कमलों द्वारा नियुक्ति पत्र वितरण कराने के निर्देश प्राप्त हुए हैं तदक्रम में कल दिनांक 13.08.2024 को पूर्वान्ह 11.00 बजे जनपद में चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम मा.जनप्रतिनिधियों की गरिमामई उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में सुनिश्चित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *