पद्म विभूषण, पद्म भूषण तथा पद्म श्री अवार्ड के लिये आवेदन आमंत्रित

Press Release उत्तर प्रदेश

आगरा। भारत सरकार द्वारा गतवर्षों की भाँति आगामी गणतन्त्र दिवस 26 जनवरी, 2026 को कला, सामाजिक कार्य, जन कल्याण, विज्ञान एवं प्रोद्योगिकी ट्रेड एण्ड इण्डस्ट्री, मेडीसिन, शिक्षा एवं साहित्य, सिविल सर्विसेज, खेल तथा अन्य क्षेत्र में ख्याति प्राप्त महानुभावों को पद्म विभूषण, पद्म भूषण तथा पद्म श्री अवार्ड के लिये आवेदन आमंत्रित किये गये हैं। इच्छुक महानुभाव अपने व्यक्तित्व एवं कृतित्व के संबंध में साइटेशन निर्धारित प्रारूप पर अपना आवेदन दिनांक 28 मई, 2025 तक क्षेत्रीय खेल कार्यालय, आगरा में प्रमाण-पत्रों सहित उपलब्ध करा सकते हैं। विस्तृत जानकारी एवं साइटेशन प्रारूप क्षेत्रीय खेल कार्यालय, आगरा से किसी भी कार्य दिवस में प्राप्त कर सकते हैं। यह जानकारी क्षेत्रीय कीडा अधिकारी, आगरा मण्डल संजय शर्मा ने दी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *