पी.एम. श्री रा० बा. इं. कॉ शाहगंज, आगरा में वार्षिक कीड़ोत्सव

Press Release उत्तर प्रदेश

आगरा। पी.एम. श्री रा० बा.. इंटर कॉ० शाहगंज, आगरा में वार्षिक कीड़ोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का प्रारम्भ संयुक्त शिक्षा निदेशक आगरा डॉ. मुकेशचन्द्र अग्रवाल, जिला विद्यालय निरीक्षक (बालिका) बी० पी० सिंह एवं विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. दीपाली शर्मा के द्वारा माँ वीणावादिनी पर माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्वलित करके किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी विनीता शर्मा एवं अन्नपूर्णा, ऊषा सिंह के निर्देशन में छात्राओं ने घूमर नृत्य, महाभारत पर नृत्य नाटिका प्रस्तुत की। चक दे इण्डिया आदि पर बहुत ही सुन्दर प्रस्तुतियाँ दी। गाइड प्रभारी रिजवाना के निर्देशन में छात्राओं ने मानव पिरामिड बनाया।
खेल प्रभारी बबीता अग्रवाल के द्वारा विभिन्न खेल जैसे नीबू दौड, बोरी दौड़, गुब्बारा दौड़, कुर्सी दौड़ एवं रस्साकसी आदि प्रतियोगितायें कराई गई‌ । जिनमें रिया, अनुशी, गुंजन, अनुष्का इशिका प्रथम आई। सभी प्रथम एवं दितीय स्थान प्राप्त गौड़ एवं रीता यादव के सहयोग से पुरुस्कार दिये गये। प्रमाणपत्र लेखन का कार्य पूनम एवं सुजाता के द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती बिनीता शर्मा द्वारा किया गया। अन्त में सभी अतिथियों, छात्राओं एवं उनके अभिभावको को चरनदासी, अनीता यादव एवं प्रज्ञा राम के सहयोग से नाश्ता एवं भोजन कराया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने तथा अनुशासन एवं बैठक व्यवस्था में मीनू, नमिता एवं नीलम का सहयोग रहा। खेल प्रतियोगिताये कराने में मण्डलीय क्रीड़ा सचिव अनिल कुमार एवं पंकज शर्मा का विशेष सहयोग रहा। प्रधानाचार्या डॉ. दीपाली शर्मा ने सभी अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए क्रीड़ोत्सव के समापन की घोषणा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *