ग्राम पचांयत रायभा के मजरा नगला लालदास में ग्राम पंचायत द्वारा तालाब के साफ-सफाई एवं जीर्णोधार के लिये प्राक्कलन तैयार कर लिया गया है और तालाब की साफ-सफाई का कार्य 15 से 20 दिवस में पूर्ण करा लिया जायेगा

Press Release उत्तर प्रदेश

ग्राम पचायत रायभा के मजरा नगला लालदास में धरना स्थल पर मृतक  मिठ्ठ्ठन लाल के सम्बन्ध में विभिन्न समाचार पत्रों में प्रकाशित तथ्यों का जिला पंचायत राज अधिकारी ने किया खंडन

प्रशासन ने कोई सुधि नही ली तथा कई बार शिकायतों के बाबजूद भी तालाब की सफाई नही कराई गई, उक्त तथ्य पूर्णतःनिराधार

विकास खण्ड अछनेरा के सम्बन्धित सहायक विकास अधिकारी (पं०) एवं सम्बन्धित खण्ड विकास अधिकारी द्वारा ग्रामीणों से लगातार की गई वार्ता एवं तहसील किरावली प्रशासन द्वारा तालाब की पैमाइस कराकर लगातार समाधान करने का किया प्रयास

ग्राम सचिव के द्वारा जल निकासी हेतु मौके पर पम्प सेट लगवाया गया है जिससे समय समय पर जल निकासी का कार्य कराया जाता है

नहीं होने दी जाएगी ग्रामवासियों को किसी प्रकार की असुविधा

स्व० श्री मिठ्ठन लाल ग्राम पंचायत रायभा के मजरा नगला लालदास के निवासी है और उनकी उम्र ग्रामीणों के अनुसार 80 से 85 वर्ष बतायी गई है, जिनका इलाज आगरा के एक निजी अस्पताल में लगभग 01 सप्ताह से चल रहा था अस्पताल में ही उपरोक्त बुजुर्ग की मृत्यु हुई है, जिसे धरना स्थल से जोडकर देखा जाना उचित नही

आगरा.19.04.2026.ग्राम पंचायत रायभा के मजरा नगला लालदास में धरना स्थल पर मृतक श्री मिठ्ठ्ठन लाल के सम्बन्ध में विभिन्न समाचार पत्रों में प्रकाशित तथ्य कि ” प्रशासन ने कोई सुधि नही ली तथा कई बार शिकायतों के बाबजूद भी तालाब की सफाई नही कराई गई”। यह पूर्णतः निराधार है एवं तथ्यों से परे है। अवगत कराना है कि विकास खण्ड अछनेरा के सम्बन्धित सहायक विकास अधिकारी (पं०) एवं सम्बन्धित खण्ड विकास अधिकारी द्वारा ग्रामीणों से वार्ता एवं तहसील किरावली प्रशासन द्वारा तालाब की पैमाइस कराकर लगातार समाधान करने का प्रयास किया गया है। ग्राम सचिव के द्वारा जल निकासी हेतु मौके पर पम्प सेट लगवाया गया है जिससे समय समय पर जल निकासी का कार्य कराया जाता है। ग्राम पंचायत रायभा के मजरा नगला लालदास में ग्राम पंचायत द्वारा तालाब के साफ-सफाई एवं जीर्णोधार के लिये प्राक्कलन तैयार कर लिया गया है और तालाब की साफ-सफाई का कार्य 15 से 20 दिवस में पूर्ण करा लिया जायेगा किसी प्रकार की असुविधा ग्राम वासियों को नहीं होने दी जायेगी। ग्राम पचांयत रायभा के मजरा नगला लालदास का तालाब जिसके चारों तरफ घनी वस्ती की बसावट है और ग्राम वासियों के द्वारा कूडा करकट निरन्तर डाला जाता है। तालाब में जलकुम्भी है, जिस पर जिला कृषि अधिकारी आगरा के द्वारा बताया गया कि जलकुम्भी का स्थाई निराकरण किया जा रहा है।

स्व० श्री मिठ्ठन लाल ग्राम पंचायत रायभा के मजरा नगला लालदास के निवासी है और उनकी उम्र ग्रामीणों के अनुसार 80 से 85 वर्ष बतायी गई है, जिनका इलाज आगरा के एक निजी अस्पताल में लगभग 01 सप्ताह से चल रहा था अस्पताल में ही उपरोक्त बुजुर्ग की मृत्यु हुई है, जिसे धरना स्थल से जोडकर देखा जाना उचित नही होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *