ईदगाह- बांदीकुई रेल खंड पर स्थित मंडावर – करणपुरा रोड पर स्थित फाटक नंबर 83 किलोमीटर 120/2-3(EP) का अनुरक्षण के लिए सड़क यातायात को वैकल्पिक मार्ग से गुजरा जाएगा

Press Release उत्तर प्रदेश

आगरा । सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि आगरा मंडल के ईदगाह- बांदीकुई रेल खंड पर स्थित मंडावर – करणपुरा रोड पर स्थित फाटक नंबर 83 किलोमीटर 120/2-3(EP) पर अनुरक्षण का कार्य दिनांक 24.11.2026 से 26.11.2026 तक होना है | यह कार्य समपार पर सडक यातायात रोके बिना नहीं किया जा सकता है । यह कार्य सुरक्षा की दृष्टि से अति आवश्यक है।
रेल प्रशासन द्वारा अनुरक्षण का कार्य दिनांक 24.11.2026 को प्रातः 06:00 बजे से दिनांक 26.11.2026 को शाम 06:00 बजे तक सड़क यातायात बंद रहेगा | गेट बन्द के दौरान रेल सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सड़क यातायात का वैकल्पिक मार्ग फाटक सं. 83 से गुजरने वाले वाहनों को फाटक सं.- 85 & 82 से गुजारने की व्यवस्था की गयी है|

जन-साधारण से अनुरोध है कि उक्त कार्य में सहयोग प्रदान करे |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *