राजस्व एवं यात्री सुविधा दोनों को बढ़ावा: मथुरा जंक्शन पर 12 वाटर वेंडिंग मशीन आवंटन

Press Release उत्तर प्रदेश

आगरा। आगरा मंडल द्वारा परम्परागत आय स्रोतों के साथ-साथ वैकल्पिक एवं नवीन आय स्रोतों के माध्यम से राजस्व वृद्धि तथा यात्री सुविधाओं के विस्तार हेतु निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में मंडल रेल प्रबंधक, आगरा श्री गगन गोयल के कुशल मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री हर्षिकेश मौर्या के निर्देशन में आगरा मंडल द्वारा मथुरा जंक्शन स्टेशन पर 12 वाटर वेंडिंग मशीनों (WVM) की स्थापना हेतु टेंडर का आवंटन किया गया है। जिसके परिणामस्वरूप रेलवे को ₹51.43 लाख का वार्षिक राजस्व प्राप्त होगा। यह अनुबंध 05 वर्षों की अवधि के लिए प्रदान किया गया है, जिसके अंतर्गत अनुबंध काल के दौरान रेलवे को लगभग ₹2.75 करोड़ का कुल राजस्व प्राप्त होने का अनुमान है।
मथुरा जंक्शन जैसे प्रमुख एवं व्यस्त स्टेशन पर वेंडिंग मशीनों की स्थापना से यात्रियों को स्वच्छ जल की सुविधा उपलब्ध होगी। साथ ही, यह व्यवस्था मानवीय हस्तक्षेप को न्यूनतम करते हुए सेवाओं में पारदर्शिता एवं गुणवत्ता सुनिश्चित करेगी।
रेलवे नॉन फेयर रेवन्यू से आमदनी बढ़ाने पर जोर दे रही है| यह पहल रेलवे के राजस्व में उल्लेखनीय वृद्धि करने के साथ-साथ व्यावसायिक संसाधनों के अधिकतम उपयोग की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। आगरा मंडल यात्री सुविधाओं के उन्नयन एवं राजस्व संवर्धन के लिए आधुनिक, तकनीक-आधारित एवं पारदर्शी प्रणालियों को अपनाने हेतु निरंतर प्रयासरत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *