सभी विद्यालयों को आगामी माह के लिए कार्ययोजना बनाने एवं नये सत्र में नवीन नामांकन पर चर्चा की

Press Release उत्तर प्रदेश

भदोही। महानिदेशक बेसिक शिक्षा के आदेश के अनुपालन के क्रम में न्याय पंचायत बरईपुर की शिक्षक संकुल और नवाचारी शिक्षकों की मासिक बैठक का आयोजन कंपोजिट विद्यालय कलापुर के परिसर में आयोजित किया गया।बैठक की अध्यक्षता व मेजबानी खंड शिक्षा अधिकारी डीघ प्रदीप कुमार मिश्र ने की।बैठक में शासन द्वारा निर्धारित एजेंडा पर चर्चा हुई। शिक्षकों ने शिक्षण की नवाचारी तकनीको और शिक्षण अधिगम सामग्रियों का प्रदर्शन किया।
सभी विद्यालयों को आगामी माह के लिए कार्ययोजना एवं नये सत्र में नवीन नामांकन पर चर्चा करते हुए प्रतिभागी शिक्षकों द्वारा रेडिनेस प्रोग्राम,रिमिडियल शिक्षण, उत्कृष्ट शिक्षण तकनीकी, प्रभावी शिक्षण योजना, कक्षा कक्ष का रूपांतरण जैसे बिंदुओ पर प्रकाश डाला गया।बैठक में नोडल शिक्षक संकुल शेर सिंह के द्वारा शिक्षक संदर्शिका आधारित पाठ योजना एवं आकलन निपुण तालिका हमारे प्रयास (शेयरिंग)शिक्षक प्रशिक्षण में सीख चुनौतियां और समाधान अकादमिक नियोजन,भाषा में लर्निंग आउट क्रम गतिविधियों एवं सहायक अध्यापिका सलोनी गुप्ता द्वारा मार्गदर्शन पठन का डेमो रोल प्रस्तुत किया गया । गणित में श्रेया मौर्य के द्वारा गुणा की अवधारणा का डेमो प्रस्तुत किया गया एवं मेगा पीटीएम बैठक ,विभागीय सत्र, डिजिटल संसाधन का उपयोग पर चर्चा की गई।बैठक में सुखेश कुमार, अशोक कुमार,जे यस यादव, अनिल कुमार, सूर्यकांत,इंद्रमणि यादव,अजय मिश्र, सिद्धार्थ, धर्मेंद्र, राज बहादुर, योगेश कुमार,विनोद कुमार, महेन्द्र कुमार,राजीव पाल, प्रेमचंद, अनूप त्रिपाठी, दयाशंकर,राम बहादुर,आदि शिक्षक उपस्थित रहे।इसी तरह कालिका नगर न्याय पंचायत में नोडल शिक्षक संकुल प्रदीप वर्मा के नेतृत्व में शिक्षक संकुल बैठक का आयोजन किया गया।जिसमें शिक्षक द्वारा भाषा में मार्गदर्शन पठन एवं गणित में गुणा की अवधारणा पर डेमो प्रस्तुत किया गया।जिसमें प्रेम तिवारी, सोनी जायसवाल, गणेश, रत्नेश, सविता, शिवर्तिका आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *