बुजुर्ग महिलाओं का अकेलापन दूर करेगी ‘अखिल भारतीय महिला परिषद’, आगरा में खुलेगा ‘डे केयर’ सेंटर

Press Release

आगरा। आधी आबादी के हित में पूरे संकल्प के साथ जुटी रहने वाली राष्ट्रीय संस्था अखिल भारतीय महिला परिषद की आगरा नगर शाखा द्वारा आगामी वर्ष में महिलाओं के लिए ‘डे केयर ‘का प्रोजेक्ट शुरू किया जाएगा, ताकि घरों में अकेली रह गईं महिलाओं के अकेलेपन का तनाव दूर हो सके और उनको एक सुरक्षित और विश्वसनीय स्थान प्रदान किया जा सके..

यह महत्वपूर्ण निर्णय अखिल भारतीय महिला परिषद की आगरा नगर शाखा द्वारा सेंट जॉन्स चौराहे के पास दाऊजी रेस्टोरेंट में आयोजित बैठक में लिया गया। साथ ही, डे केयर का प्रोजेक्ट लेने के लिए आवेदन पत्र भी तैयार किया गया।

बैठक में आगामी महिला दिवस मनाने के विषय में भी विचार विमर्श किया गया। बैठक में मानेसर स्थित ब्रह्माकुमारी आश्रम में सम्पन्न हुए वार्षिक चुनाव पर चर्चा के दौरान आरबीएस कॉलेज की पूर्व प्राचार्य, वरिष्ठ साहित्यकार और समाजसेवी डॉ. सुषमा सिंह ने बताया कि वहाँ सम्पन्न हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम में उन्होंने कैकेयी के कोप और पूनम तिवारी ने दशरथ के संताप की सराहनीय प्रस्तुति दी।

इस दौरान अखिल भारतीय महिला परिषद आगरा शाखा की अध्यक्ष उमा सिंह, चंद्रा महरोत्रा, रजनी सिंह, डॉ. सुषमा सिंह, वर्षा खन्ना, ममता खन्ना, परिषद द्वारा संचालित परिवार परामर्श केंद्र की काउंसलर प्रेम लता सिंह और रूपा जी भी प्रमुख रूप से मौजूद रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *