प्रदेशीय फुटबाल में अलीगढ़ की बालिकाओं ने प्रयागराज को बराबरी पर रोका

SPORTS उत्तर प्रदेश

आगरा,23 सितम्बर। खेल निदेशालय, उ०प्र० एवं उत्तर-प्रदेश फुटबाल संघ के संयुक्त तत्वावधान में क्षेत्रीय खेल कार्यालय, आगरा एवं जिला फुटबाल संघ, आगरा के समन्वय से दि० 21-09-2025 से 28-09-2025 तक प्रदेशीय समन्वय जूनियर बालिका फुटबाल प्रतियोगिता एकलव्य स्पोर्टस स्टेडियम आगरा में आयोजित की जा रही है। प्रतियोगिता में प्रदेश से 18 मण्डलों की टीमें में कुल 288 महिला खिलाड़ी प्रतिभाग कर रही है।

आज दिनांक 22.09.2025 को प्रतियोगिता का पहला मैच प्रयागराज मण्डल बनाम अलीगढ़ मण्डल के मध्य खेला गया जिसमें प्रयागराज मण्डल एवं अलीगढ़ मण्डल कोई गोल नहीं के कारण मैच ड्रा रहा। दूसरा मैच वाराणसी मण्डल बनाम कानपुर मण्डल के मध्य खेला गया जिसमें वाराणसी मण्डल 13-0 से विजेता रही। तीसरा मैच बरेली मण्डल बनाम सहारनपुर मण्डल के मध्य खेला गया जिसमें बरेली मण्डल 2-0 से विजेता रही। चौथा मैच आजमगढ़ मण्डल बनाम मेरठ मण्डल के मध्य खेला गया जिसमें आजमगढ़ मण्डल 1-0 से विजेता रहा। पांचवा मैच अयोध्या मण्डल बनाम चित्रकूट मण्डल के मध्य खेला गया जिसमें अयोध्या मण्डल की टीम 9-0 से विजयी रही। छठा मैच झांसी मण्डल बनाम बस्ती मण्डल के मध्य खेला गया जिसमें बस्ती मण्डल की टीम 1-0 से विजेता रही।

मैच कमिश्नर अजीत सिंह (कानपुर)

चयनकर्ता में -सुरेन्द्र सिंह (बिल्लू चौहान) (आगरा), दलवीर सिंह (मथुरा),

पवन सिंह जादौन (अलीगढ़)

निर्णायकों की भूमिका में 1  मेहरूददीन-गाजीपुर, 2- अजय यादव-वराणसी, 3-कु० कल्पना कुमारी चन्दौली, 4-कु०शालिनी यादव-वाराणसी, 5- दीपेन्द्र यादव-आगरा, 6-देवूजीत सिंह-कानपुर, 7-सुश्री रेनू कम्बोज-मुरादाबाद, 8- रजा उल्ला चन्दोली,  अजगर अली-चन्दोली, 10-सुश्री सपना झा-कानपुर, 11-सुश्री राजकुमारी दिवाकर-मुरादाबाद, 12- मनोहर सिंह चाहर-आगरा। कार्यक्रम का संचालन हरदीप सिंह द्वारा किया गया।

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *