प्रदेशीय सीनियर महिला फुटबाल टूर्नामेंट में आगरा की विजयी शुरूआत

SPORTS उत्तर प्रदेश

गोंडा।   पं०दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर गोंडा में खेली जा रही प्रदेशीय सीनियर महिला फुटबाल प्रतियोगिता में आगरा मण्डल की टीम ने जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की। आज खेले गये पहले ही मैच में आगरा मंडल की महिला फुटबाल टीम ने मिर्जापुर को 2-0से पराजित किया। आगरा के लिये पहला गोल 17  वें मिनट में पायल ने और दूसरा गोल 30 वे मिनट में पायल ने  ही किया।

प्रदेशीय सीनियर महिला फुटबाल प्रतियोगिता क्षेत्रीय खेल कार्यालय, गोण्डा द्वारा 20 से 27 नवम्बर तक आयोजित की जा रही है। प्रदेशीय सीनियर महिला फुटबाल प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु आगरा मण्डल की टीम में कु.वर्षा, निकिता, ऊषा, पायल, किरन, रीना, दीक्षा, प्रीती वर्मा, प्रिया धनगर, श्रुति जादौन (कप्तान), राखी यादव, किरन कुशवाहा, दिव्या वर्मा, हर्षिता, प्रतीक्षा, सलौनी हैं। टीम मैनेजरअक्षय सिंह हैं। आरक्षित खिलाड़ियों में इलमा, साधना, मानवी हैं। आगरा टीम का अगला मैच 22 नवंबर को लखनऊ के खिलाफ खेला जाएगा। जीत पर डी.एफ.ए. अध्यक्ष बिल्लू चौहान और क्षेत्रीय  क्रीड़ा अधिकारी संजय शर्मा ने आगरा टीम को दी बधाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *