
आगरा, 9 नवंबर। ज़िला ताइक्वाडों संघ,आगरा के सचिव पंकज शर्मा की सूचनानुसार आगरा ताइक्वाडों खिलाड़ी एवं एन आई एस ताइक्वाडों प्रशिक्षक इरशाद खान,थर्ड डान ब्लैक बैल्ट,एम ए (पोलिटिकल साइंस) एवं राष्ट्रीय निर्णायक जोकि वर्तमान में किंगडम ऑफ बहरीन देश के राष्ट्रीय ताइक्वाडों प्रशिक्षक हैं,। आगरा में सराय खवाजा खेरिया मोड निवासी, पिता श्री इकरार खान पेशे से कार ड्राइवर एवं माता श्रीमती हसीन बेगम के सुपुत्र हैं । उनका आजकल विदेश में डंका बज रहा है।
इरशाद खान की अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षक के रूप में उपलब्धियाँ इस प्रकार हैं:-
किंगडम ऑफ बहरीन के नेशनल ताइक्वाडों टीम कोच
अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं मे प्रतिभाग कोच के रूप मे:
1. 2 to 4 फ़रवरी 2023 अरब कप,दुबई।
2.5 to 8 Feb 2023 फुजराह G-2 ओपन दुबई।
3.10 to 11 मार्च 2023,डच ओपन G-2 नीदरलैंड
4.18 to 20 मार्च बेल्जियम ओपन G-2 ओपन बेल्जियम
5.राष्ट्रीय प्रतियोगिता बहरीन नेशनल टीम सेलेक्शन कोच
उल्लेखनीय है कि इरशाद ख़ान भारत के पहले ताइक्वाडों प्रशिक्षक हैं, जो 2022 से लगातार विदेश में ताइक्वाडों मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण प्रदान कर रहे हैं। इरशाद ख़ान को किंगडम ऑफ बहरीन में प्रशिक्षक के रूप में किए जा रहे शानदार प्रदर्शन पर भारत ,उत्तर प्रदेश एवं आगरा ज़िले का नाम रोशन करने पर ज़िला ताइक्वाडों संघ,आगरा के अध्यक्ष डॉ एमसी शर्मा,सचिव पंकज शर्मा व सीइओ संगीता शर्मा एवं समस्त साथी खिलाड़ियों ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं।
