प्रदेशीय जूनियर जिमनास्टिक में आगरा का जलवा

SPORTS उत्तर प्रदेश

आगरा, 23 फरवरी। खेल निदेशालय उ०प्र० एवं उ०प्र० जिम्नास्टिक्स एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में प्रदेशीय जूनियर बालक / बालिका जिम्नास्टिक्स प्रतियोगिता  एकलव्य स्पोर्टस स्टेडियम आगरा पर संचालित की जा रही है। आज के मुख्य अतिथि एस. के. वार्ष्णेय  सेवानिवृत्त क्रीड़ाधिकारी को आरएसओ संजय शर्मा ने पुष्प भेंट कर हार्दिक स्वागत किया गया तथा राममिलन, क्रीडाधिकारी अलीगढ़ द्वारा पटका पहनाकर हार्दिक अभिनन्दन किया गया। मुख्य अतिथि द्वारा खिलाडियों को सम्बोधित कर आशीष वचन दिये गये। इस अवसर पर श्रीमती सविता श्रीवास्तव, क्रीड़ाधिकारी,  राहुल चोपड़ा क्रीड़ाधिकारी फिरोजाबाद आदि उपस्थित रहें। कार्यक्रम का संचालन  राममिलन, क्रीड़ाधिकारी अलीगढ़ द्वारा किया गया।

प्रदेशीय जूनियर बालक / बालिका जिम्नास्टिक्स प्रतियोगिता  में प्रदेश से कुल 08 मण्डलों की टीमों में 48 बालक तथा 40 बालिका खिलाड़ी प्रतिभाग कर रही है। बालक वर्ग में फ्लोर एक्सरसाइज में आगरा के सुंदरम शर्मा ने स्वर्णं, आगरा के ही विकास यादव ने रजत पदक जीता। वाराणसी के अजय को कांस्य मिला। पोमेल हार्स स्पर्धा में आगरा के विकास यादव ने स्वर्ण, आदित्य सविता ने रजत, लखनऊ के कृष्ण ने कांस्य जीता। रोमन रिंग में आगरा के आदित्यसविता ने स्वर्ण, चेतन ने रजत और अंकुर ने कांस्य जीता। बालिकाओं में फ्लोर में अनन्या गुप्ता (आगरा) ने स्वर्ण, कल्पना ने रजत और मेरठ की सिद्ध ने कांस्य जीता। बेलैंसिंग बीम में आगरा की कल्पना ने स्वर्ण, अंशिका ने रजत और मेरठ की वर्मा ने कांस्य जीता।

निर्णायकों की भूमिका में:-  रामप्रवेश दुबे,  जावेद,  आरिफ, अश्वनी यादव,  रजनीश,  ईशान, राजेश कुशवाहा,  भरत,  इरशाद, सुश्री पूजा सिंह।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *