राज्य मल्लखंभ प्रतियोगिता में आगरा का बेहतरीन प्रदर्शन

SPORTS उत्तर प्रदेश

आगरा। झांसी में 8 से 10 मई 2026 में हुई मल्लखम्भ राज्य स्तर प्रतियोगिता में आगरा की 8 वर्ष से कम आयु बालिका वर्ग में गोरी चौहान ने रोप मल्लखम्भ में रजत पदक प्राप्त किया व 12 वर्ष से कम आयु बालक वर्ग में देव ने पोल मल्लखम्भ में स्वर्ण पदक जीता। शिवा ने 14 वर्ष से कम आयु वर्ग में रोप मल्लखम्भ पर रजत पदक प्राप्त किया और आगरा के ललित ने 18 वर्ष से कम आयु वर्ग में रोप मल्लखम्भ में रजत पदक जीता। इसके साथ ही ललित ने पोल मल्लखम्भ में कांस्य पदक जीता। 18 वर्ष से कम आयु वर्ग में आगरा के ही अमन ने रोप मल्लखम्भ में कांस्य पदक और हैंगिंग मल्लखम्भ में भी कांस्य पदक , 18 वर्ष से ऊपर आयु वर्ग में आगरा के कौशल ने पोल मल्लखम्भ का स्वर्ण पदक के साथ ही रोप मल्लखम्भ में रजत पदक व हैंगिंग मल्लखम्भ कांस्य पदक प्राप्त किया ।

18 वर्ष से ऊपर आयु वर्ग में आगरा के सुजल राणा ने पोल मल्लखम्भ में कांस्य पदक जीता। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि के अवसर एमेच्योर मल्लखम्भ एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष – संजीव सरावगी सचिव- रवि प्रकाश परिहार,  कोषाध्यक्ष – अनिल पटेल ने बधाई दी । इसमें अधिकांश छात्र एमडी जैन इंटर कॉलेज एवं सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के हैंसाथ ही जिला मल्लखम्भ एसोसिएशन आगरा के अध्यक्ष राघवेंद्र तिवारी, उपाध्यक्ष रोमेश कुमार उपाध्यक्ष लव तिवारी कोषाध्यक्ष पौरुष गुप्ता
और सूरज प्रोडक्ट लिमिटेड, राजगांगपुर, ओडिशा व सागर बंसल क्रीड़ा भारती ब्रज प्रांत के अध्यक्ष डॉ रीनेश मित्तल तथा क्रीड़ा भारती पश्चिम उत्तर प्रदेश क्षेत्र के क्षेत्र संयोजक राजेश कुलश्रेष्ठ के द्वारा खिलाड़ियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *