मेरठ को हरा आगरा की टीम राज्य सीनियर महिला फुटबाल चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में

SPORTS उत्तर प्रदेश

गोंडा। गोंडा में खेली जा रही पं. दीन दयाल उपाध्याय राज्य महिला फुटबॉल चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में मेरठ के खिलाफ 1-0 से जीत दर्ज कर आगरा मंडल की महिलाओं ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया। क्वार्टर फाइनल में आगरा मंडल के लिये 40 वें मिनट में पायल ने गोल करके अपनी टीम को मेरठ मंडल के खिलाफ जीत दिलाई।इस जीत के साथ ही आगरा मंडल ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया।  सेमी फाइनल मैच  26 नवंबर को लखनऊ के खिलाफ खेला जाएगा । लगातार चौथी जीत के पश्चात आगरा मंडल की महिला फुटबाल टीम के हौसले बुलंद हैं।

इससे पहले आगरा मंडल ने पहली जीत मिर्जापुर के खिलाफ 2-0 से दर्ज की, जिसमें पहला गोल 9 मिनट पर और दूसरा गोल 30 मिनट पर पायल ने मार कर लीग का पहला मैच जिताया। दूसरा मैच लखनऊ के खिलाफ खेला गया, जिसमें पहला गोल 15 मिनट पर और दूसरा गोल 29 मिनट पर मारकर लीग का दूसरा मैच जीता।
तीसरा मैच गोरखपुर से 1-0 से जीतकर लीग में टॉप करते हुए पूल क्वालीफाई किया। क्वार्टरफाइनल में आगरा की जीत पर डीएफ.ए. अध्यक्ष बिल्लू चौहान और क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी संजय शर्मा ने टीम को बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *