आगरा के पुलिस आयुक्त, अपर पुलिस आयुक्त, सहायक पुलिस आयुक्त समेत 34 पुलिस अधिकारी/जवान पदक से सम्मानित

स्थानीय समाचार

आगरा: स्वतंत्रता दिवस पूर्व संध्या पर जिले के पुलिस आयुक्त जे रविंद्र गौड़, अपर पुलिस आयुक्त केशव चौधरी, सहायक पुलिस आयुक्त सैयद अरीब अहमद समेत 34 पुलिस अधिकारियों/जवानों को प्लेटिनम, गोल्ड, सिल्वर, अतिउत्कृष्ट सेवा पदक, उत्कृष्ट सेवा पदक व सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह से सम्मानित किया गया है।

मीडिया सेल द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, शौर्य के आधार पर पुलिस महानिदेशक का प्रशंसा चिन्ह प्लेटिनम, गोल्ड एवं सिल्वर तथा सेवा अभिलेखों एवं सराहनीय कार्य के आधार पर भारत सरकार गृह मंत्रालय का अतिउत्कृष्ट सेवा पदक एवं उत्कृष्ट सेवा पदक व सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह पाने वाले अधिकारी व कर्मचारीगण का विवरण निम्न प्रकार है। शौर्य एवं सराहनीय कार्य तथा सेवा अभिलेखों के आधार पर बेहतर कार्य करने वाले पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारीगण को स्वतन्त्रता दिवस वर्ष 2024 के अवसर पर कुल 34

पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारीगण को पदक प्रदान किये गये।

1. शौर्य के आधार पर पुलिस महानिदेशक, उ०प्र० द्वारा कुल

1 प्लेटिनम

2. शौर्य के आधार पर पुलिस महानिदेशक, उ०प्र० द्वारा कुल

1 गोल्ड

3. शौर्य के आधार पर पुलिस महानिदेशक, उ०प्र० द्वारा कुल 9सिल्वर

4. सेवा अभिलेखों के आधार पर भारत सरकार गृह मंत्रालय द्वारा 19 अति उत्कृष्ट सेवा पदक

5. सेवा अभिलेखों के आधार पर भारत सरकार गृह मंत्रालय द्वारा कुल 1 उत्कृष्ट सेवा पदक

6. सेवा अभिलेखों के आधार पर कुल 03 सराहनीय सेवा सम्मान सेवा चिन्ह।

सेवा अभिलेखों के आधार पर गृह मंत्रालय का अति उत्कृष्ट सेवा पदक

निरीक्षक मोहम्मद सरताज (थाना मंटोला), ब्रह्मपाल सिंह (थाना पिनाहट), एसआई रमा नारायण कुरील (थाना खंदौली), शशिभूषण (स्थानांतरण अलीगढ़), विशंभर दयाल शर्मा (पुलिस कार्यालय), देवेंद्र कुमार शर्मा (पुलिस लाइन), एसआई यातायात मोहम्मद यूसुफ, किशनपाल सिंह, मनवीर सिंह, राम लखन शर्मा, राजकरन वर्मा, मनोज कुमार, सुरेंद्र कुमार शर्मा (यातायात लाइन), मुख्य आरक्षी नरेश सिंह, सुरेंद्र कुमार, ग्रीशचंद्र, मोहम्मद हयात, वीरेंद्र सिंह, मुख्य आरक्षी चालक सर्वेश चंद्र शर्मा (पुलिस लाइन), आरक्षी चालक सुरेंद्र कुमार (परिवहन शाखा), उत्कृष्ट सेवा पदक एसआई सुरेंद्र सिंह लिपिक को दिया गया।

सेवा अभिलेखों के आधार पर गृह मंत्रालय का सराहनीय सेवा सम्मान चिह्न

निरीक्षक अपराध मोहम्मद सरताज (थाना मंटोला), एसआई सुनील कुमार दुबे (मॉनिटरिंग सेल), मुख्य आरक्षी प्रेम प्रकाश (पुलिस लाइन) को दिया गया।

शौर्य के आधार पर पुलिस महानिदेशक का प्रशंसा चिह्न
अपर पुलिस उपायुक्त अपराध के कार्यालय में तैनात उप निरीक्षक नागरिक पुलिस रजनीश कुमार और थाना पिढ़ौरा में तैनात उप निरीक्षक नागरिक पुलिस हरीश शर्मा को सिल्वर पदक प्रदान किया गया।

इनके अलावा एसआई जैकब फर्नांडिज (कार्यालय पुलिस आयुक्त), मदन सिंह (थाना जगनेर), मुख्य आरक्षी मनोज कुमार (थाना ट्रांस यमुना), आरक्षी अंकुर प्रताप सिंह (थाना ट्रांस यमुना), अभिषेक कुमार, आशीष शर्मा (कार्यालय पुलिस आयुक्त) को सिल्वर पदक प्रदान किया गया। एसआई लिपिक सुरेंद्र को उत्कृष्ट सेवा पदक (प्रधान लिपिक शाखा) प्रदान किया गया।

जोन आफिस के पुलिसकर्मी

आगरा एडीजी जोन आफिस में तैनात निरीक्षक विनोद कुमार पायल को गृह मंत्रालय का उत्कृष्ट सेवा पदक प्रदान किया गया है।

-साभार सहित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *