ओपन राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में आगरा के खिलाड़ियों का जलवा

SPORTS उत्तर प्रदेश

आगरा, 24 जनवरी।   डिस्ट्रिक्ट ताइक्वांडो एसोसिएशन, आगरा के सचिव देवेंद्र सिंह की सूचना अनुसार लखनऊ के राजाजीपुरम मिनी इंडोर स्टेडियम में आयोजित ओपन राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में मेजबान उत्तर प्रदेश पहले स्थान पर रहा। उसमें भी उत्तरप्रदेश की तरफ से खेलते हुए आगरा के खिलाड़ियों का जलवा रहा।

प्रतियोगिता का उद्घाटन उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने किया । प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश का प्रथम स्थान रहा तो वहीं सीआरपीएफ द्वितीय व मध्य प्रदेश तीसरे स्थान पर रहे । उक्त प्रतियोगिता में जिला आगरा के खिलाड़ियों ने राज्य उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए सब जूनियर, कैडेट, जूनियर व सीनियर बालक एवं बालिकाओं में 11 स्वर्ण, 07 रजत व 10 काँस्य पदको पर अपना कब्जा किया ।
ताइक्वांडो की क्योरुगी प्रतियोगिता में जिला आगरा से स्वर्ण पदक प्राप्त कर्ता रहे –
सृष्टि वर्मा, निकुंज सिंह, शिवानी यादव, श्लोक धनगर, ऋषभ धनगर, कौशल उपाध्याय व दीपक सिंह रहे ।
रजत पदक विजेता रहे – प्राची, मनप्रीत, पूनम यादव, प्रशांत यादव, अंश परमार, चेतन बघेल व वैभव सिंह रहे ।
वही कांस्य पदक विजेता रहे – तृप्ति सुतिया, प्रीति बघेल, खुशी, अंशिका यादव, देवांशी मीरचंदानी, गौरव सिकरवार, अंशिका यादव, लवली यादव, वेदांश बघेल व रितिक कुमार रहे ।
ताइक्वांडो के बालिका वर्ग में समूह पूमसे प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक विजेता रहे –
देवांशी मीरचंदानी, दिव्यंका यादव व शीतल रही । तो वही जूनियर बालिका वर्ग की समूह पूमसे में शगुन, खुशी यादव व देलिशा मीरचंदानी ने भी स्वर्ण पदक अर्जित किया ।सीनियर बालक वर्ग के अंडर 50 आयु वर्ग की एकल पूमसे में देवेंद्र सिंह ने स्वर्ण अर्जित कर अपने प्रतिद्वंद्वियों के पसीने छुड़ाये ।
उक्त सभी पदक विजेताओं को एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम सदर बाजार में संजय शर्मा क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी के द्वारा पदक पहनाकर सम्मानित किया गया तथा डिस्ट्रिक्ट ताइक्वांडो एसोसिएशन, आगरा के अध्यक्षविनोद बंसल (प्रबंध निदेशक, जॉन मिल्टन पब्लिक स्कूल, नेहरू एनक्लेव, आगरा) ने भी सभी पदक विजेताओं को शुभ आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की ।
इस मौके पर समस्त पदक विजेताओं के अभिभावकों समेत केन्द्रीय विद्यालय के खेल प्रभारी लक्ष्मन सिंह, डिस्ट्रिक्ट ताइक्वांडो एसोसिएशन, आगरा के कोषाध्यक्ष चंद्रशेखर, वरिष्ठ प्रशिक्षक नरेश कुमार, रघुनाथ यादव, प्रदीप त्यागी, सौम्या रंजन बेहरा व केशव देव ने हर्ष व्यक्त किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *