40वीं ऑफिसियल राज्य ताइक्वान्डो प्रतियोगिता  में आगरा ओवरआल विजेता

SPORTS उत्तर प्रदेश
मास्टर पंकज शर्मा को स्वर्ण पदक प्रदान करते संघ के अध्यक्ष डा. एम सी शर्मा, साथ में सीईओ श्रीमती संगीता शर्मा।

मास्टर पंकज शर्मा ने जीता स्वर्ण पदक राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिये चयनित

आगरा, 19 जनवरी। डॉ. एम पी एस वर्ल्ड स्कूल,सिकंदरा के ऑडिटोरियम हॉल में खेली गई 40वीं ऑफिसियल सीनियर,7 वीं ऑफिसियल कैडेट एवं ओपन सब जूनियर,जूनियर एवं फ्रेशर उत्तर प्रदेश राज्य ताइक्वान्डो प्रतियोगिता में  मेजबान आगरा की टीम ओवरआल विजेता बनी। फाइट एवं पूमसे बालक एवं बालिका दोनों वर्गों में आगरा ताइक्वान्डो टीम ने 31 स्वर्ण, 07 रजत व 05 कांस्य पदक सहित कुल 43 पदकों के साथ ओवरऑल विजेता रही। ओवर आल उपविजेता बदायूं की टीम 18 स्वर्ण,6 रजत व 1 कांस्य सहित कुल 25 पदकों के साथ रही।प्रतियोगिता सब-जूनियर,कैडेट,जूनियर एवं सीनियर- बालक एवं बालिका- फाइट एवं पूमसे वर्ग में खेली गई।
प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण मुख्य अतिथि वी के मित्तल,अध्यक्ष जिला ताइक्वान्डो संघ,आगरा डा. एम0सी शर्मा ,विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ खेल पत्रकार अशोक सिंह, वरिष्ठ खेल पत्रकार लाखन सिंह बघेल, श्रीमती नर्मदा बघेल, शैलेंद्र सिंह यादव, सीईओ श्रीमती संगीता शर्मा, सरदार अजय पाल सिंह,डॉ मुकेश रॉय,देवजीत घोष,रुपेश अग्रवाल,इंदु शुक्ला, देवजीत घोष द्वारा विजेता टीमों को चमचमाता विण्टर कप व विजेता खिलाड़ियों को स्वर्ण,  रजत व कांस्य पदक प्रदान किए गए। सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापन सचिव मास्टर पंकज शर्मा द्वारा किया गया। राष्ट्रीय निर्णायक आशीष जैन,अभिषेक शर्मा,करन वर्मा,मृत्युंजय कुमार,सुरेंद्र सिंह, ऋषिका गुप्ता,आलोक कुमार,मनोज कुमार पाल,निखिल अग्रवाल, अजीत गुप्ता, उत्सव गर्ग,राहुल कुमार व चंचल यादव ने सराहनीय कार्य किया ।

दो वरिष्ठ खेल पत्रकारों लाखन सिंह बघेल और अशोक सिंह को सम्मानित करते संघ के अध्यक्ष डा. एम सी शर्मा।

 

प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहेः- स्वर्ण पदक विजेता बालिकाः-अविधा सिंह,एंजल सिंह,स्वाती शुक्ला,सुहानी श्रीवास्तव,हर्षिता गुप्ता,गौरांशी कटारा,रेजल सिंह बघेल,पूर्वा गाँधी,एंजल लवानिया व
मान्या अग्रवाल।

स्वर्ण पदक विजेता बालकः-मास्टर पंकज शर्मा,संतोष कुमार सिंह,उदय शर्मा, प्रदीप गौर,सुदर्शन देबनाथ,समृद्ध सिंह भाकुनी,चैतन्य कुमार राज व
दिव्यम अग्रवाल।

उपरोक्त आगरा के चयनित स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी सीनियर एवं कैडेट वर्ग के तेलंगाना राज्य के हैदराबाद शहर स्थित कोटला विजय भाष्कर रेड्डी इंडोर स्टेडियम में 27 से 29 जनवरी 2025 तक आयोजित होने वाली 40वीं ऑफिसियल राष्ट्रीय सीनियर क्योरगी -13वीं सीनियर पूमसे & 7वीं ऑफिसियल कैडेट क्योरगी एवं पूमसे
ताइक्वान्डो प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे । मास्टर पंकज शर्मा ने सीनियर वर्ग पूमसे व्यक्तिगत एवं टीम स्पर्धा में दो स्वर्ण पदक जीते हैं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *