Agra News: मकान बेचने से मना करने पर पत्नी की लोहे के पाइप से पीट पीट कर हत्या, तमाशबीन बने पड़ोसी

Crime





आगरा:- मकान बेचने से मना करने पर वृद्ध महिला के पति ने खून के घाट उतार दिया। महिला की लोहे के पाइप से कई बार प्रहार कर हत्या कर दी गई। आस पड़ोस के लोग तमाशबीन बनकर खौफनाक मंजर देखते रहे। किसी ने भी वृद्ध महिला को बचाने की हिम्मत नही जुटाई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

थाना ट्रांसयमुना के श्याम विहार निवासी रामा देवी के नाम पर एत्माद्दौला के शंभु नगर में 220 वर्ग गज का मकान है। जिसमे 6 कमरे नीचे और 2 बड़े कमरे ऊपर बने हुए हैं। इनके पति दादिच मथुरा में खेती का कार्य करते हैं। रामा देवी के दो बेटे और तीन बेटियां हैं। सभी विवाहित हैं। पति दादिच और बड़ा बेटा मनोज पिछले एक साल से मकान बेचने की जिद पर अड़े हुए थे। मना करने पर कई बार झगड़ा भी हुआ। इसी कारण बीते चार माह से सिकंदरा के कैलाश मोड़ पर किराए के मकान पर वह रह रही थीं।

रविवार की सुबह 10 बजे करीब शंभु नगर वाले मकान पर अपना कुछ सामान लेने के लिए आई हुई थी। मृतका अपने घर के सामने खड़ी हुई थीं तभी उनके पति दादिच और बड़े बेटे मनोज ने गाली-गलौच देना शुरू कर दिया। विरोध पर पति से अचानक ही लोहे के पाइप से हमला कर दिया। जानकारी होते ही छोटा बेटा कौशल घायल माँ को पास से निजी अस्पताल ले गया जहाँ हालात गंभीर देखते हुए उन्हें सरकारी अस्पताल रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान शाम 4 बजे करीब रामा देवी ने दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुँची और हत्या में प्रयुक्त लोहे के पाइप को बरामद कर लिया।

18 सेकेंड 11 डण्डे मारकर की पत्नी की हत्या

बेहरम पति ने रामा देवी पर 18 सेकंड में 11 बार डंडे से हमला किया। पांचवे डंडे की सिर में चोट लगते ही वह नाले में गिर पड़ी। उसके बाद भी दरिंदा पति उन पर लोहे के मोटे पाईप से सिर पर वार करता रहा। अन्य लोगो ने बमुश्किल उसको अलग हटाया।

मौत का तमाशा देख रहे पड़ोसी

घटना के समय पड़ोसी तमाशबीन बनकर यह भयानक नजारा देखते रहे। हमले के दौरान किसी ने भी रामा देवी को बचाने की जहमत नही उठाई। सभी अपने घरों की ओर भागते हुए सीसीटीवी में नजर आ रहे हैं। अगर बीचबचाव किया होता तो शायद मृतका की जान बच सकती थी।

मकान के पीछे पति बन बैठा हत्यारा

शंभु नगर स्तिथ 220 वर्ग गज का मकान रामा देवी के नाम पर था। 4 माह से बाद बेटा अपनी पत्नी के साथ अलग किराए पर रह रहा था। घर मे इस बात पर कई बार दोनों भाइयों के बीच झगड़े भी हुए। रविवार को पति ने मकान के पीछे उनकी जान ले ली।


Discover more from Up18 News

Subscribe to get the latest posts sent to your email.




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *