Agra News: अखिल भारतीय महिला परिषद की सिटी ब्रांच की बैठक में वीर बाल दिवस मनाया गया

Press Release

आगरा। अखिल भारतीय महिला परिषद की सिटी ब्रांच की बैठक आहार रेस्टोरेंट में आयोजित की गई। बैठक में मोदी जी द्वारा घोषित वीर बाल दिवस के उपलक्ष्य में गुरु गोविंद सिंह द्वारा स्थापित खालसा पंथ के विषय में जानकारी दी गई और वीर बालक 9 वर्षीय ज़ोरावर सिंह और 7 वर्षीय फतेह सिंह की वीरता के विषय में विस्तार से बताया गया।

बैठक में बताया गया कि कैसे नवाब वज़ीर खान ने इन वीर बालकों को इस्लाम धर्म अपनाने से मना करने पर ज़िंदा ही दीवार में चिनवा दिया था, लेकिन अंत तक उनके माथे पर शिकन नहीं आई थी। बैठक में यह भी बताया गया कि आज ही पोष शुक्ल अष्टमी है, जिसको दुर्गाष्टमी कहा जाता है, और दुर्गा जी के अवतरण की कथा पर भी प्रकाश डाला गया। इसके अलावा तुलसी पूजन दिवस की भी चर्चा हुई।

बैठक में अध्यक्ष उमा सिंह, कोषाध्यक्ष चित्ररेखा कटियार, ममता खन्ना, वर्षा खन्ना, प्रेम लता काउंसलर, रूपा मेहरा, प्रीति टंडन, चंद्रा मल्होत्रा, पूनम शर्मा और स्टैंडिंग कमेटी मेंबर डॉक्टर सुषमा सिंह उपस्थित थीं। बैठक का समापन शांति पाठ के साथ हुआ और उमा जी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में केक भी काटा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *