Agra News: हृदय को स्वस्थ रखने के लिये परिवारीजनों से करें आत्मिक बातचीत, नेशनल चैम्बर में उद्यमियों को चिकित्सकों ने दी सलाह

स्थानीय समाचार

आगरा। मैक्स हॉस्पिटल वैशाली के कार्डियोथोरेसिक एवं वैस्कुलर डिजीज सर्जन डा. धीरज शर्मा एवं शहर के सीनियर फिजिशियन डा दिनेश गोयल ने शुक्रवार को जीवनी मंडी स्थित नेशनल चैम्बर सभागार में हृदय स्वास्थ्य सम्बन्धी विषय पर सदस्यों का ज्ञानवर्धन किया।

डा. धीरज शर्मा ने हार्ट सर्जरी सम्बन्धित महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि आधुनिक तकनीकी से हार्ट सर्जरी में रिस्क कम तथा रिकवरी तेज हुई है। उन्होंने बताया गया कि जिनको हार्ट अटैक का जेनेटिक रिस्क है और साथ में बल्ड शुगर, स्मोकिंग इत्यादि रिस्क फेक्टर हो तो वे अपने हदय की जांच समय-समय पर कराते रहें। डा शर्मा ने कई मायनों में ओपन हार्ट सर्जरी स्टैंट से बेहतर बतायी।

डा दिनेश गोयल ने सलाह दी कि हृदय को स्वस्थ रखने के लिये जीवन में तनाव कम करके और परिवारीजनों से आत्मिक बातचीत किया करें। दोनों चिकित्सकों ने सदस्यों के हृदय को स्वस्थ रखने सम्बन्धी प्रश्नों के उत्तर दिए।

कार्यक्रम की अध्यक्षता अध्यक्ष संजय गोयल ने की। संचालन पूर्व अध्यक्ष सीताराम अग्रवाल और धन्यवाद ज्ञापन उपाध्यक्ष विवेक जैन ने किया।

बैठक में कोषाध्यक्ष संजय अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष अतुल गुप्ता, श्रीकिशन गोयल, सदस्य रंजीत सामा, गोविन्द सिंघल, विजय बंसल, मनोज अग्रवाल, विकास मित्तल, प्रतिभा जिन्दल, अम्बुज गोयल, अम्बा प्रसाद गर्ग, हरिओम अग्रवाल, संजय अरोरा, सी.जी. थापर, गिरीश चंद गोयल, अनुज विकल, जयकिशन गुप्ता, आशीश गर्ग, विजय कुमार गुप्ता, राजेन्द्र अग्रवाल, राहुल राना, मनोज कुमार गुप्ता, सौरभ अग्रवाल, अखिलेश कुमार दुबे उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *