Agra News: भव्य तिरंगा यात्रा में गगनभेदी जयकारों से गूंजा रामबाग हाईवे

Press Release

आगरा। रामबाग कटरा से स्वतंत्रता दिवस के जश्न की रौनक 15 अगस्त को देखने को मिली। तिरंगा यात्रा में आजादी का जोश साफ झलक रहा था। सभी के हाथों में लहराते तिरंगे और “भारत माता की जय” के गगनभेदी जयकारों से रामबाग हाईवे गूंज उठा।

इससे पूर्व तिरंगा यात्रा का शुभारंभ मुख्य अतिथि होमगार्ड नागरिक सुरक्षा मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने किया। विशिष्ट अतिथि शंभूनाथ चौबे रहे। यह यात्रा न केवल एक रैली थी, बल्कि शहरवासियों के दिलों में गर्व और जोश जगाने वाला एक ऐतिहासिक क्षण थी।

तिरंगा यात्रा का उस्ताह बढ़ाने के लिए जगह-जगह स्वागत हुआ. आम नागरिकों ने भी इसमें बढ़चढ़ कर भाग लिया। यात्रा जैसे-जैसे शहर के भीड़भाड़ वाले इलाकों से गुजरी, सड़कों के दोनों ओर खड़े लोगों ने तालियों और नारों के साथ इसका जोरदार स्वागत किया. “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के नारे आसमान छू रहे थे. जगह-जगह फूलों की मालाओं से पुलिस का अभिनंदन हुआ।

रामबाग कटरा में छाया तिरंगे का रंग।

रामबाग के प्रमुख चौराहों से गुजरती यह यात्रा शहर के इतिहास में एक यादगार पल बन गई। यात्रा का मीडियाकर्मियों रामू प्रजापति, शाहरुख चौधरी, हिमांशु शर्मा, सुमित प्रजापति ने 21किलो फूलों की माला से सम्मान किया। डांस, देशभक्ति गीत और नारों की गूंज ने माहौल को और भी जीवंत बना दिया. बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं—हर वर्ग इस उत्सव का हिस्सा बना। यह नजारा हर उस व्यक्ति के लिए अविस्मरणीय था, जिसने इसे देखा।

इस अवसर पर प्रजापति जनशक्ति युवा मोर्चा अध्यक्ष विनोद प्रजापति, सीतानगर मंडल अध्यक्ष गजेंद्र वर्मा, पार्षद विजय वर्मा, मंगल सिंह चौहान, श्याम अग्रवाल, ब्रजेश शर्मा, युवा समाजसेवी दिनेश प्रजापति, ज्वाला प्रसाद प्रजापति, माता प्रसाद प्रजापति, सोनू, अमित, ओमप्रकाश गोला, मीडिया प्रभारी रामू प्रजापति, सुमित प्रजापति, हिमांशु शर्मा, शाहरुख चौधरी, दीपक, दीपक प्रजापति, नकुल, होतीलाल, सोनपाल, बच्चू, हरिओम, दाताराम, सीताराम आदि।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *