Agra News: सांसद राजकुमार चाहर किसानों से मिलने पहुंचे जुगसेना और सींगना, बोले- जो फसल बोएगा, वही फसल काटेगा

स्थानीय समाचार





आगरा। भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद राजकुमार चाहर ने आज किरावली तहसील के गांव जुगसेना और सिंग़ना के खादरों में खेतों मे पहुंचकर नुकसान हुई फसल को देखा।

सांसद चाहर ने कहा कि आपने जल्दबाजी में किसानों की फसल उजाड़ दी। जिसने फसल की बुवाई की है, वही फसल को काटेगा।

उन्होंने कहा कि किसान का सम्मान सर्वोपरि है , उसे गिरने नहीं दिया जाएगा। किसानों के सामने ही जिलाअधिकारी से सांसद चाहर ने फोन पर वार्ता की और सोमवार को किसानों के साथ बैठने की बात कही।

सोमवार को किसानों ओर प्रशासन के बीच वार्ता के दौरान सांसद खुद मौजूद रहेंगे। जिससे किसानों की समस्या का समाधान हो सके । कलक्ट्रेट के सभागार में 11 बजे किसानों ओर प्रशासन की वार्ता होगी।

इस दौरान सांसद श्री चाहर के साथ भाजपा किसान मोर्चा के ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष प्रशांत पोनियां जिलाध्यक्ष देवेंद्र रावत, युवा मोर्चा अध्यक्ष हरिओम रावत ,भवर सिंह चौहान ,जिला महामंत्री पवन सिकरवार,मंडल अध्यक्ष के के ठाकुर ,ओमकांत ,अभिलाष, जितेंद्र सिंह, शैलेन्द्र सिंह, रामदेव भगोर ,प्रमोद सिकरवार , वीरपाल किसान -देवेंद्र सिंह हेम सिंह तोरण सिंह प्रेम सिंह बघेल किशन शर्मा रणधीर सिंह आदि लोग थे




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *