Agra News: राजा दशरथ निवास पर हुआ वृद्धजन सम्मान समारोह, भजन संध्या में गूंजी भक्ति की स्वरलहरियां

Press Release

हर समस्या का समाधान है श्रीरामचरित मानसः डॉ. पारीक

भजन संध्या में गूंजी श्रीहरि की भक्ति की स्वरलहरियां
कल होगा रामलला का जन्म

आगरा। हर समस्या का समाधान श्रीरामचरित मानस है। समाज में जो अशांति और कलह बढ़ रही है उसका कारण संस्कारहीनता है। भौतिकवादी परम्पराओं की चकाचैंध में युवा पीढ़ी आकर्षित हो रही है और भागदौड़ व व्यस्त जीवनशैली के दौर में उन्हें परिवार से अच्छे संस्कार नहीं मिल पा रहे। बच्चे दिग्भ्रमित हो रहे हैं। पद्मश्री डॉ. आरएस पारीक ने यह वक्तव्य राजा दशरथ स्वरूप संतोष शर्मा निवास पर वृद्धजन सम्मान समारोह में दिया।

कार्यक्रम का शुभारम्भ संतोष शर्मा व उनकी धर्मपत्नी ललिता शर्मा ने सियाराम के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। संतोष शर्मा ने अपने परिवार संग सभी वृद्धजनों को स्वागत माला पहनाकर व श्रीकृष्ण की मूर्ति संग श्रीरामचरित मानस भेंट कर किया।

संतोष शर्मा ने कहा कि दशरथ बनने का सौभाग्य मिला है उसके साथ समाज में कुछ सकारात्मक करने का प्रयास है, जिससे आज की युवा पीढ़ी संस्कारित हो। अपने बड़ों से सीख सके कि जीवन को सही तरह से जीने की शैली।

डॉ. पारीक ने कहा कि श्रीरामचरित हर घर में सामूहिक रूप से श्रीरामचरित मानस का पाठ पढ़ना चाहिए। अधिक नहीं तो प्रतिदिन 5 चैपाईयां अवश्य पढ़ें। सम्मानित होने वाले वृद्धजनों में डॉ. आरएस पारीक-गीता पारीक, रामलीला कमेटी के विष्णु दयाल बंसल, मोहनलाल, माया कलसी, एसके एडवोकेट, डॉ. सुरेश चंद चतुर्वेदी-आशा चतुर्वेदी, पुष्पा श्रीवास्तव, भगवान दास बंसल, यूसी सेठ, मीता टंडन थे।

भजन संध्या में बिखरे श्रीहरि की भक्ति के रंग

मेरी झोपड़ी के भाग आज खुल जाएंगे, राम आएंगे…, हनुमत डटे रहना आंगन में, जब तक कथा राम की होए… जैसे भजनों से आज दशरथ महल गूंज रहा था। ढोलक की थाप और मंजीरों की झंकार पर कभी राधा रानी को कभी श्रीहरि की महिमा के स्वर बिखरे तो अयोध्या की सखियों के नृत्य ने अपने भक्तिभाव से माहौल को और भी आनन्दित कर दिया।

रानी कौशल्या स्वरूप ललिता शर्मा खुशी से गदगद थीं। मानों उनका घर सच में अयोध्या धाम बन गया। विध्नविनाशक श्रीगमेश की वंदना से प्रारम्भ हुई भजन संध्या में महिलाओं ने उत्साह व उमंग के साथ भाग लिया और रानी कौशल्या संग खूब नृत्य भी किया।

वत्सला प्रभाकर, शीला बहल, श्रुति सिन्हा, रजनी शर्मा, युक्ति शर्मा, ममता शर्मा, अनुराधा, स्नेहा गुप्ता, पूजा भार्गव, गरिमा जैन, सीमा सिंघल, मेधा अग्रवाल, अंजू अरोरा, मोनिका अग्रवाल, कनिष्का शर्मा शशि गुप्ता, अदिति कात्यान, विनीता जादौन, अनीता राघव आदि उपस्थित थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *