Agra News: राम बारात शोभा यात्रा मार्ग पर नगर निगम द्वारा सड़क सुधार व प्रकाश की व्यवस्था हेतु पार्षदों ने नगरायुक्त को सौंपा मांग पत्र

स्थानीय समाचार

आगरा: उत्तर भारत की सुप्रसिद्ध ऐतिहासिक राम बारात आगामी माह मे आगरा में हर वर्ष की भांति निकाली जायेगी। रामबारात में श्रद्धालुओं को सुगमता से भगवान राम के दर्शन हो सके।

राम बारात शोभा यात्रा मार्ग पर नगर निगम द्वारा सड़क सुधार व प्रकाश की व्यवस्था हेतु राम बारात शोभा यात्रा मार्ग मे आने वाले वार्डो के पार्षदों ने नगरायुक्त अंकित खण्डेलवाल से मुलाक़ात की व राम बारात शोभा यात्रा मार्ग पर राम बारात से उक्त कार्य हेतु पत्र दिया।

पार्षद दल में भाजपा पार्षद दल उप नेता प्रकाश केशवानी, मुख्य सचेतक अनुराग चतुर्वेदी, सचेतक शरद चौहान, वरिष्ठ पार्षद रवि माथुर, कार्यकारिणी सदस्य राकेश जैन, पार्षद अनुज शर्मा व पार्षद श्रीमती आरती शर्मा उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *