Agra News: आशियाना ने किया शक्ति को सलाम, 14 महिलाओं को मिला उत्कृष्ट सेवा का सम्मान

Press Release

आगरा। समाज में बदलाव की राह महिलाओं के हौसले से निकलती है। इसी सोच को साकार करती आशियाना महिला समिति ने सोमवार को अपना 14वां स्थापना दिवस मनाया। कार्यक्रम का आयोजन सदर स्थित आगरा क्लब में किया गया, जहां विभिन्न क्षेत्रों में शानदार कार्य कर रहीं 14 प्रेरणादायक महिलाओं को सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबिता सिंह चौहान ने कहा, महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए ऐसे मंच ज़रूरी हैं जो शिक्षा, स्वास्थ्य और आत्मनिर्भरता की दिशा में उनका मार्गदर्शन करें। विशिष्ट अतिथि समाजसेवी मधु बघेल ने महिलाओं के अधिकारों और सरकारी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की।

समिति अध्यक्ष डॉ. सरोज प्रशांत ने कहा कि संगठन का लक्ष्य महिलाओं को विविध प्रशिक्षण देकर उन्हें समाज की मुख्यधारा में लाना है। संयोजक डॉ. माया श्रीवास्तव ने बताया कि अलग-अलग वर्गों में कार्य कर रहीं महिलाओं को चयनित कर सम्मानित किया गया है।

सम्मानित हुईं ये महिलाएं

-आशा का अग्रदूत अवार्ड: डॉ. तब्सुम सुमानी, डॉ. स्तुति शर्मा।

-निस्वार्थ सेवा सम्मान: डॉ. माया श्रीवास्तव।

एंजेल ऑफ वाइट कोट कैटेगरी अवार्ड: डॉ. अभिलाषा प्रकाश, डॉ. अरुणा प्रकाश, डॉ. कविता भटनागर, डॉ. अल्पना अग्रवाल, डॉ. आशा चोपड़ा, डॉ. प्रतिभा गुप्ता।

-विंग्स ऑफ इंडिपेंडेंस अवार्ड (आत्मनिर्भर महिलाएं): अंजनी अग्रवाल, रूबी वर्मा, वंदना चुनेजा, कमला देवी, रजनी।

कार्यक्रम में सचिव मंजू मित्तल ने बीते वर्ष की गतिविधियों की रिपोर्ट प्रस्तुत की। संचालन मनोज बल और धन्यवाद ज्ञापन प्रमिला चावला ने दिया। कार्यक्रम में शारदा गुप्ता, बीना पोद्दार, अर्निमा भार्गव, सीमा शर्मा, इंदु जैन, आरती मल्होत्रा, रश्मि रायजादा सहित कई वरिष्ठ महिलाएं मौजूद रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *