Agra News: आरोही संस्था ने ब्रज की होली संग मनाया महिला दिवस

Press Release

आगरा। आरोही सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था व महिला प्रकोष्ठ डॉ॰ भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में आज विवि के जुबली हॉल मे अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को एक खास थीम के साथ मनाया गया। थीम ‘एक्सीलरेट एक्शन’ रखी गई, जिसका अर्थ होता है तेजी से कार्य करना।

संस्था ने उन सभी महिलाओं को सम्मानित किया, जो अपने-अपने क्षेत्र में अच्छा कार्य कर रही हैं और समाज को एक अच्छी दिशा में ले जा रही हैं। कार्यक्रम का उदघाटन सरस्वती माँ के समक्ष दीप प्रज्वलन कर बाबा फैमिली प्लाजा के स्वामी दिनेश मायानी, संत राम कृष्ण कन्या इंटर कॉलेज के स्वामी प्रबंधक मनमोहन चावला, वुमेन्स सेल्स की समन्वयक प्रो. विनीता सिंह व पंडित दिन दयाल उपाध्याय ग्राम्य विकास संस्थान के डॉ. मनोज कुमार सिंह ने किया। सरस्वती माँ पर माल्यार्पण सलीम जब्बार व शौक़ीन पॉवर ने किया। सभी अतिथियों का स्वगात संस्था के निर्देशक अमित तिवारी ने किया।

इन महिलाओं को मिला सम्मान

डॉ. रुपिन्दर कौर, डॉ. नीतू चौधरी, डॉ. ईशानी चावला, रिचा शर्मा, मृदु शर्मा,  वर्षा सिंघल, अनुराधा शर्मा राजोरा, राधिका चोपड़ा, राजश्री मिश्रा, आरती शर्मा, डॉ. ईभा गर्ग, अनीता कपूर, ऋषिका, डॉ. मोहिनी तिवारी, डॉ. दीप्ति सिंह, भावना शर्मा, चित्रा गुप्ता आदि

आगरा विश्वविद्यालय से प्रो. अचला मक्कर, डॉ. नीलम यादव, डॉ. स्वाति माथुर, डॉ. मोनिका अस्थाना, नम्रता मिश्रा, डॉ. निधि पाण्डेय, डॉ. रत्न पाण्डेय, प्रो. मो. अरशद, प्रो. यूएन शुक्ला, प्रो. बीपी सिंह, डॉ. राजीव शर्मा आदि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन दीपक जैन ने संभाला। कार्यक्रम में एमएस डांस स्टूडियो के पवन शर्मा के ग्रुप द्वारा प्रस्तुतियां दी गयी। कार्यक्रम में संस्था के निर्देशक अमित तिवारी, मनीष चोपड़ा, कपिल सिंघल, साहिल, सचिन पचौरी, प्रदीप वर्मा, बृजेश शर्मा आदि का सहयोग रहा। कार्यक्रम के अंत में ब्रज की होली से समापन हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *