Agra News: सिरफिरे ने घर के बाहर खड़े डेढ़ दर्जन वाहनों में लगा दी आग, इलाके में मची अफरा-तफरी

Crime

आगरा। जनपद के शाहगंज थाना क्षेत्र के मुरली विहार कॉलोनी में सिरफिरे ने डेढ़ दर्जन से अधिक वाहनों में आग लगा दी। घर के बाहर धुआं उठता देख कॉलोनी के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। उन्होने आग बुझाने का प्रयास किया। लेकिन आग पर काबू नही पा सके। देर रात दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। तब तक कई वाहन पूरी तरह से जल चुके थे। कालोनी में लगे सीसीटीवी में फुटेज के आधार पर लोगों ने एक संदिग्ध को पकड़कर पुलिस को सौंपा है।

मुरली विहार कालोनी में 50 से अधिक मकान हैं। अधिकांश परिवारों के मुखिया सेवानिवृत्त हैं। लोग अपने वाहनों को घरों के बाहर सड़क पर खड़ा करते हैं। गुरुवार रात आधा दर्जन वाहनों से आग की लपटें निकलने लगीं। इससे कालोनी के लोग जाग गए। लोग घरों से बाहर निकल आए। उन्होंने आग को काबू करने का प्रयास किया। फायर ब्रिगेड को सूचना दे दी। उसने मौके पर पहुंचकर आग को काबू किया।

कालोनी के सीसीटीवी चेक करने पर एक संदिग्ध वहां घूमता दिखाई दिया। इसके बाद वाहनों में आग की घटना हुई। संदिग्ध कई वाहनों के पास गया था। लोगों ने संदिग्ध को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। आग क्यों लगाई गई, पुलिस यह जानने का प्रयास कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *