मुरादाबाद। खेल विभाग द्वारा उत्तर प्रदेश राज्य स्तरीय जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता में आगरा कबड्डी हास्टल की टीम ने स्वर्ण पदक जीता । जिसमें वाराणसी की टीम को 28 अंक मिले जबकि आगरा छात्रावास की टीम ने 40 अंक अर्जित कर प्रतियोगिता में पहला स्थान प्राप्त किया।
आगरा टीम की कोच विजयलक्ष्मी सिंह का कहना है कि आगरा हास्टल की प्रशिक्षुओं द्वारा बहुत अच्छा प्रदर्शन किया गया। उसी का परिणाम है कि फर्स्ट टाइम आगरा हास्टल की टीम को प्रदेशीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ । इस जीत पर तमाम खेल प्रेमियों ने बधाई दिया । यह प्रतियोगिता मुरादाबाद में आयोजित की गयी।


