
आगरा। जिला ताइक्वान्डो संघ,आगरा के कोषाध्यक्ष(एडवोकेट) योगेन्द्र वार्ष्णेय की सूचनानुसार उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम के बैडमिंटन हॉल में 16 से 18 अप्रैल 2026 तक आयोजित होने वाली ओपन यू0पी0 स्टेट ताइक्वान्डो चैम्पियनशिप जोकि (सब जूनियर, कैडेट,जूनियर एवं सीनियर-बालक एवं बालिका फाइट एवं पूमसे स्पर्धा में खेली जाएगी हेतु आगरा ज़िला ताइक्वान्डो टीम का चयन जिला ताइक्वान्डो संघ, आगरा द्वारा रविवार को नील फ्लोरेंस परिसर पार्क, सिकंदरा पर किया गया ।
चयनित आगरा ज़िला ताइक्वान्डो टीम इस प्रकार है ।
मास्टर पंकज शर्मा,संतोष कुमार सिंह,प्रदीप गौर,माधव गौतम,यज्ञ अग्रवाल,निहित शर्मा विवान कपूर,एंजल सिंह,लाव्या मगन,परी माथुर,तनिष्का एवं गार्गी शर्मा, आरोही गुप्ता, आरिका शुक्ला।
5 खिलाड़ी अतिरिक्त चुने गए हैं ।
उपरोक्त प्रदेशीय प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ी ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ़ इंडिया द्वारा 15 से 17 मई 2026 को तेलंगाना राज्य के जोगुलांबा गडवाल ज़िले के बृंदावन गार्डन में आयोजित होने वाली 16वीं ओपन राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे ।
उपरोक्त सभी चयनित खिलाड़ियों को सी ई ओ संगीता शर्मा,दिनेश चंद्र शर्मा,डॉ यू के शर्मा,नरेंद्र शर्मा,अमित शर्मा हरिकांत शर्मा एवं नवनीत कुलश्रेष्ठ ने अपनी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं ।


