आगरा, 17 सितंबर। सर्वोदय पब्लिक इंटर कॉलेज,आज़मगढ़ में खेली गई 67वीं उत्तर प्रदेशीय हैंडबाल प्रतियोगिता में आगरा मण्डल की टीम ने अंडर 19 वर्ष बालक वर्ग में अपना शानदार प्रदर्शन कर प्रतियोगिता का तीसरा स्थान प्राप्त किया। आगरा मंडल के तीसरा स्थान प्राप्त करने पर पूरी आगरा मण्डल की टीम और टीम अधिकारी प्रेम सिंह को मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक आगरा मंडल आगरा आरपी शर्मा, दिनेश कुमार जिला विद्यालय निरीक्षक, वीरेंद्र सिंह सह जिला विद्यालय निरीक्षक, मंडलीय क्रीड़ा सचिव अनिल कुमार,ज़िला क्रीड़ा सचिव रीनेश मित्तल,पंकज शर्मा,हरपाल सिंह , राजेश गुप्ता ,रवि प्रकाश, पंकज कुमार, सौरभ गुप्ता, सौरभ सिंह,दिग्विजय सिंह , जनार्दन राणा, पंकज गुप्ता, रमाकांत त्यागी ,अरुण कुमार यादव, ज्ञानेंद्र यादव ,मोहन सिह गोविंद सिंह ,रामप्रकाश यादव ,संदीप परिहार ,शिखा झींगरण ,ज्योति सोनी, श्वेता सिंह ,रचना चौधरी, उपमा सिंह, सिल्की तोमर , संजय नेहरू, केपी सिंह यादवआदि ने हर्ष व्यक्त करते हुए टीम को बधाई दी