आगरा, 7 सितंबर।पिछले 25 वर्षों से लगातार खेरिया मोड़ पर लगने वाला मेला कोरोना काल के 3 वर्ष बाद इस वर्ष भव्य मेला लगा है। उसमें बड़े झूलों को भी लगाया गया है। जिससे मेले की शोभा और अधिक हो गई है। हजारों महिलाएं बच्चे तथा युवक मनोरंजन कर रहे हैं। मेला समिति द्वारा भगवान श्री कृष्ण की दो दर्जन झांकियां के माध्यम से भगवान श्री कृष्ण की लीलाओं का वर्णन किया गया है। इसके अलावा नंद गोपाल को पालने में झूलने की झांकी सबको आकर्षित करती है। इस मेले का उद्घाटन उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री विधायक डॉ जी एस धर्मेश ने किया। इस अवसर पर हेमेंद्र शर्मा, महेश शर्मा, हरिशंकर शुक्ला, योगेश त्यागी, पार्षद इंद्रपाल सिंह, सतीश सोनकर, नित्य प्रकाश निमेष, के के पचौरी, संदीप परिहार, जय सिंह सरदारा, अनुराग त्यागी,मोहम्मद हनीफ, मुन्नालाल ढाबे वाले, कप्तान सिंह कुशवाहा, हाजी बंटी, लखन कुशवाहा विकास भारद्वाज आदि मौजूद थे। वहीं मेले में विधायक खेरागढ़ भगवान सिंह कुशवाह, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा महेश बघेल एडवोकेट ने भी भ्रमण कर झांकियों के दर्शन किये। आयोजन समिति द्वारा आनंद इंटर कालेज पर स्वागत समारोह का भी आयोजन किया गया। अखिलेश्वर मंदिर सराय ख्वाजा , लखन कुशवाह के निवास पर स्थित मंदिर को भी खूब सजाया गया है। इनमें झांकियां लगायी गयी हैं। जिनको देखने के लिये जनता खूब उमड़ रही है। क्षेत्र को खूब सजाया गया है। पुलिस ने दो पहिया वाहनों को छोड़कर अन्य सभी वाहनों के इस क्षेत्र में घुसने पर रोक लगा दी गयी है। जिससे आवागमन में दिक्कत न हो।