
आगरा। खेल निदेशालय उ0प्र0के तत्वावधान में क्षेत्रीय क्रीड़ा कार्यालय, आगरा द्वारा उ0प्र0वालीबाल संघ के सहयोग से अखिल भारतीय वालीबाल संघ से मान्यता प्राप्त किये जाने के उपरान्त एकलव्य स्पोर्टस स्टेडियम आगरा में दिनांक 28 सेे 31 जनवरी तक अखिल भारतीय प्राईजमनी वालीबाल पुरूष प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।
प्रतियोगिता में आज दिनांक 30.01.2026 को खेले गये मैचों के परिणाम
आज प्रतियोगिता में खेले गये मैचों में पहला क्वार्टर फाइनल मैच पंजाब पुलिस बनाम आर्यन क्लब दिल्ली के मध्य खेला गया जिसमें पंजाब पुलिस की टीम ने 03 सेटों के मुकाबल में आर्यन क्बल दिल्ली को 25-22, 25-20, 25-12 के सेट के खेल में 3-0 से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेष किया। दूसरा क्वार्टर फाइनल मैच राजस्थान बनाम नार्दन रेलवे के मध्य खेला गया जिसमें राजस्थान की टीम ने 04 सेट के मुकाबल में नार्दन रेलवे को 25-23, 29-0, 25-15, 23-25 के सेट के खेल में 3-1 से पराजित कर सेमीफाइनल मे प्रवेष किया। तीसरा क्वार्टर फाइनल मैच वेस्टर्न रेलवे जबलपुर बनाम आयकर चण्डीगढ़ के मध्य खेला गया जिसमें आयकर चण्डीगढ़ की टीम ने 03 सेट के मुकाबले में वेस्टर्न रेलवे जबलपुर को 25-17, 25-18, 25-20 के सेट के खेल में 3-0 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेष किया। चैर्था क्वार्टर फाइनल मैच उ0प्र0पुलिस बनाम साई हरियाणा के मध्य खेला गया जिसमें जिसमें उ0प्र0पुलिस की टीम ने 04 सेट के मुकाबले में साई हरियाणा को 22-25, 28-26, 25-18, 25-33 के सेट के खेल में 3-1 से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेष किया। पहला सेमीफाइनल मैच पंजाब पुलिस बनाम उत्तर प्रदेश पुलिस के मध्य खेला गया जिसमें उ0प्र0 पुलिस की टीम ने 04 सेट के मुकाबले मे पंजाब पुलिस को 25-16, 30-32, 25-21, 25-20 के सेट के खेल में 3-1 से पराजित कर फाइनल प्रवेश किया। प्रेस नोट लिखे जाने तक दूसरा सेमीफाइनल राजस्थान एसोसिएशन बनाम आयकर चण्डीगढ़ के मध्य खेला जा रहा था।
आज मैचों के आयोजन के अवसर पर डा0धर्मपाल सिंह, विधायक एत्मादपुर, सुनील तिवारी, महासचिव उ0प्र0 वालीबाल संघ, एस0वी0एस0 राठौर, संयुक्त सचिव, उ0प्र0 वालीबाल संघ, एस.के.वाश्र्णेय सेवानिवृत्त क्रीड़ाधिकारी, हरीष चैधरी, सचिव जिला वालीबाल संघ, लक्ष्मन सिंह वरिष्ठ खिलाड़ी उपस्थित रहें।
इस प्रतियोगिता के आयोजन में श्री विजय कुमार, वरिश्ठ वालीबाल खिलाड़ी द्वारा विषेश योगदान देते हुएं प्रतियोगिता में अहम सहयोग प्रदान किया जा रहा हैं।
निर्णायकों की भूमिका मेंः- उपेन्द्र बहाुदर सिंह, आर0एस0सिंह, एस0एन0कुशवाहा, सुनील राय, डा0सी0बी0मिश्रा, अंजनी पाण्डेय, भारतेन्द्र शेखर पाण्डेय, अंकित सिंह, आषीश कुमार, अखिलेश प्रताप सिंह, विजय कुमार, अरूण तिवारी ने निर्णायक की भूमिका निभाई।
दिनाॅंक 31.01.2026 को अपराहन 3.00 बजे से प्रतियोगिता के फाइनल मैच खेले जायेगें।


