आदिल ने यूपी को नेशनल फुटबाल के सेमीफाइनल में पहुंचाया

SPORTS उत्तर प्रदेश

बेंगलुरू, 30 अगस्त। आदिल के एक मात्र गोल की बदौलत उत्तर प्रदेश के बालक डा. बीसीराय ट्राफी अंडर-15 नेशनल फुटबाल टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंच गये। आदिल ने यह एक मात्र गोल उड़ीसा के खिलाफ दूसरे हाफ के 70 वें मिनट में किया। रविवार को सुबह खेले गये लीग के आखिरी मैच में आज उत्तर प्रदेश और उड़ीसा के बालक शुरूआत से ही एक दूसरे पर हमला करते रहे। हालांकि गोल कोई भी टीम नहीं कर पायी। दूसरे हाफ में उत्तर प्रदेश के लिये पहला और आखिरी गोल आदिल ने 70 वें मिनट में किया। इसके बाद उड़ीसा के खिलाड़ियों ने गोल उतारने के भरसक प्रयास किये लेकिन वे गोल नहीं कर सके। अंतिम समय तक स्कोर 1-0 ही उत्तर प्रदेश के पक्ष में रहा।
हालांकि शुरूआत में उत्तर प्रदेश की टीम उड़ीसा के खिलाफ कुछ कमजोर नजर आ रही थी लेकिन यूपी के बालकों ने पूरी मेहनत और लगन के साथ फुटबाल खेली। जिसका नतीजा यह रहा कि उत्तर प्रदेश के बालक सेमीफाइनल में पहुंच गये। अब मंगलवार को सेमीफाइनल में उत्तर प्रदेश के बालकों का मुकाबला बंगाल की मजबूत टीम से होगा। वैसे टूर्नामेंट में पहला ही मैच दिल्ली के हाथों हार जाने के बाद उत्तर प्रदेश की टीम के हौसले कुछ कमजोर हो गये थे। लेकिन इसके पश्चात गोवा को हराने के बाद टीम में जोश आ गया। जिसकी बदौलत वे सेमीफाइनल तक पहुंच गये।

यूपी टीम के मैनेजर एम एस बेग ने बताया कि अब अगला सेमीफाइनल मुकाबला हमारा एक सितंबर को बंगाल से होगा। अगर उसको हमने जीत लिया तो खिताबी दौर में जा सकते हैं। यूपी टीम के कोच बरेली के राजीव रंजन हैं। सहायक कोच अवधेश पटेल बनारस के हैं। फिजियो अजीत सिंह भी बनारस के हैं। टीम मैनेजर एम एस बेग जाने माने नेशनल लेबल के फुटबालर हैं और रेलवे के लिये फुटबाल खेले हैं। वैसे वे यूपी के सुल्तानपुर के रहने वाले हैं।

टूर्नामेंट का अवलोकन

प्रारूप: दो स्तरीय प्रतियोगिता (स्तरीय 1 और स्तरीय 2) जिसमें प्रत्येक में 16 टीमें होंगी, जिन्हें चार-चार टीमों के चार समूहों में विभाजित किया जाएगा। समूह विजेता सेमीफाइनल में पहुंचेंगे।

आयु वर्गः अंडर-15 (2023-24 सत्र से अंडर-19 से परिवर्तित)।

आयोजकः अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ

(एआईएफएफ)। All India Footbal… +1

आयोजन स्थल और स्थान

टियर 1: बैंगलोर फुटबॉल स्टेडियम, बेंगलुरु, कर्नाटक।

दूसरा चरण: आरके आश्रम ग्राउंड, नारायणपुर, छत्तीसगढ़। All India Football

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *