संरक्षित गोवंश का पर्याप्त मात्रा में भूसा, हरा चारा, दाने के साथ गुड़, ताजा पीने का पानी की व्यवस्था की जाएः डीएम

Press Release उत्तर प्रदेश स्थानीय समाचार

आगरा.02 दिसंबर।  आज जिलाधिकारी भानु चन्द्र गोस्वामी की अध्यक्षता में गो संरक्षण एवं संवर्धन विषय पर एक महत्तवपूर्ण बैठक का आयोजन कैम्प कार्यालय स्थित सभा कक्ष में किया गया। उक्त बैठक में मुख्य विकास अधिकारी  ए० मनिकन्डन, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी आगरा डा0 महेन्द्र पाल सिंह, उपायुक्त मनरेगा  रामायण सिंह यादव, पशु चिकित्सा एवं कल्याण अधिकारी डा० अजय कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी मनीष कुमार द्वारा प्रतिभाग लिया गया। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा निम्न निर्देश दिये गये ,उपायुक्त मनरेगा गौ आश्रय स्थलों में अतिरिक्त शेड़ निर्माण कराकर उनका विस्तारीकरण तत्काल करायें,शासकीय, अर्द्धशासकीय बन्द पड़ें ऐसे स्थानों को चिन्हित किया जायें जहाँ पर निराश्रित गोवंश का संरक्षण (कम से कम क्षमता 100 गोवंश) किया जा सके। चारागाह की रिक्त पड़ी भूमि पर हरे चारे की बुवाई कराकर उनको तत्काल,गोशाला से लिंक किया जाये।यदि चारागाह की भूमि पर कब्जा है तो उसको तत्काल कब्जा मुक्त कराया जाये ,साथ ही उस पर हरे चारे की बुवाई भी करायी जाये।भूसा/पराली प्रबंधन कार्य हेतु बरेली मॉडल अनुसार कार्यवाही की जाये। गो आश्रय स्थलों में ठंड से बचाव की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाये।संरक्षित गोवंश के ठंड से बचाव हेतु अलाव, जूट के बोरे, तिरपाल, बिछावन हेतु पराली /लकड़ी बुरादा आदि कराकर व्यवस्था की जाये।संरक्षित गोवंश का पर्याप्त मात्रा में भूसा, हरा चारा, दाना इत्यादि के साथ गुड, स्वच्छ / ताजा पीने का पानी की व्यवस्था की जाये। संरक्षित गोवंश हेतु की चिकित्सा कार्य, टीकाकरण, ईयर टैगिंग एवं बधियाकरण का कार्य शतप्रतिशत किया जाये।किसी भी गोवंश की मृत्यु ठंड अथवा इलाज के अभाव से न हो पाये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *