आगरा मंडल के फतेहाबाद स्टेशन पर बनाई जा रही अतिरिक्त लूप लाइन

Press Release उत्तर प्रदेश

आगरा। मंडल रेल प्रबंधक गगन गोयल के मार्गदर्शन में यात्रियों को बेहतर सेवा देने के लिए संकल्पित आगरा रेल मंडल द्वारा निरंतर सर्वोत्तम प्रयास किए जा रहे हैं| मंडल के फतेहाबाद स्टेशन पर ट्रैफिक कम करने के लिए लंबी लूप लाइन का निर्माण किया जायेग,जिसकी लागत लगभग 10 करोड़ रु आएगी| लूप लाइन – रेलवे में, लूप लाइन का निर्माण इसलिए किया जाता है ताकि स्टेशन पर ज्यादा से ज्यादा ट्रेनों को खड़ा किया जा सके। इसके अलावा लूप लाइन की मदद से ट्रेन के संचालन को आसान किया जाता है। सामान्य तौर पर इन लूप लाइन की लंबाई 750 मीटर होती है, जो इंजन के साथ एक पूरी लंबाई वाली ट्रेन को समायोजित कर सकता है।
भांडई – इटावा खंड के फतेहाबाद स्टेशन पर अतिरिक्त लूप लाइन बनेगी ,जिससे सम्बंधित रेलखंड में संचालन में सुगमता व गति मिलेगी I मंडल द्वारा इस प्रकार से संरक्षा तथा गति बढाने हेतु लूप लाइन्स व लम्बी लूप लाइन आदि पर निरंतर कार्य किया जा रहा है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *