अपर महाप्रबंधक उत्तर मध्य रेलवे ने किया आगरा–मथुरा रेलखंड का निरीक्षण

Press Release उत्तर प्रदेश

आगरा कैंट से मथुरा जंक्शन तक विभिन्न स्टेशनों, यात्री सुविधाओं, निर्माणाधीन कार्यों एवं संरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा

उत्तर मध्य रेलवे के अपर महाप्रबंधक श्री राजकुमार वानखेड़े ने आगरा–मथुरा रेलखंड का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं, निर्माणाधीन कार्यों एवं संरक्षा व्यवस्थाओं का विस्तृत जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण की शुरुआत आगरा कैंट रेलवे स्टेशन से हुई, जहां अपर महाप्रबंधक ने प्रथम श्रेणी प्रतीक्षालय, द्वितीय श्रेणी प्रतीक्षालय तथा फुट ओवर ब्रिज का निरीक्षण किया। उन्होंने यात्रियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं एवं स्टेशन पर यात्री आवागमन व्यवस्था का जायजा लिया।
इसके उपरांत उन्होंने कीठम रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। यहां नव निर्मित गुड्स शेड का जायजा लेने के साथ स्टेशन भवन एवं ऑन-ड्यूटी स्टेशन स्टाफ से स्टेशन की कार्यप्रणाली एवं परिचालन से संबंधित फीडबैक लिया। उन्होंने स्टेशन पर प्लेटफॉर्म, फुट ओवर ब्रिज सहित अन्य यात्री सुविधाओं का और स्टेशन यार्ड में प्वाइंट एवं क्रॉसिंग का भी निरीक्षण किया।
निरीक्षण के क्रम में अपर महाप्रबंधक ने LHS संख्या 521, फरह-बाद तथा इसके पश्चात LHS संख्या 520 का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से इस की स्थिति एवं रखरखाव संबंधी जानकारी ली तथा संरक्षा से जुड़े पहलुओं का जायजा लिया।
इसके बाद मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर उन्होंने प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय एंट्री का निरीक्षण किया। प्लेटफॉर्म नंबर 01, पे एंड यूज़ सुविधा तथा अन्य यात्री सुविधाओं का जायजा लेते हुए उन्होंने यात्रियों की सुविधा एवं बेहतर यात्री प्रबंधन पर जोर दिया।
अपर महाप्रबंधक ने मथुरा जंक्शन की सेकंड एवं थर्ड एंट्री पर निर्माणाधीन होल्डिंग एरिया का भी निरीक्षण किया तथा कार्य की प्रगति की जानकारी ली। इसके साथ ही सेकंड एंट्री की लिफ्ट एवं स्टेशन यार्ड में दिल्ली एंड की प्वाइंट एवं क्रॉसिंग व्यवस्था का निरीक्षण किया गया।इसी क्रम में राजा की मंडी रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधा और स्टेशन पर चल रहे नव निर्मित कार्यों का निरीक्षण किया l
निरीक्षण के दौरान श्री वानखेड़े ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी निर्माण एवं विकास कार्यों को निर्धारित समयसीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण किया जाए। उन्होंने यात्री सुविधाओं के विकास के साथ-साथ संरक्षा, स्वच्छता, सुगम यात्री आवागमन एवं परिचालन व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर बल दिया।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों से कहा कि निर्माणाधीन कार्यों के दौरान यात्रियों की सुविधा एवं सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाए तथा स्टेशन पर उपलब्ध सुविधाओं का नियमित निरीक्षण कर आवश्यक सुधार सुनिश्चित किए जाएं।
निरीक्षण के दौरान अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री गिरीश कुमार गुप्ता व अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *