ईडी की छापेमारी के खिलाफ AAP नेता आतिशी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस

Politics

केजरीवाल के निजी सचिव विभव कुमार और पार्टी के सांसद एनडी गुप्ता के आवास पर मंगलवार को ईडी की टीम छापेमारी कर रही है.

इस मामले पर आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी ने कहा है कि दो साल से हमारे नेताओं को ऐसे ही परेशान किया जा रहा है.

आतिशी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा, “बीते दो साल से इसी तरह से हमारी पार्टी के नेताओं को डराया धमकाया जा रहा है. तथाकथित शराब घोटाले के नाम पर कभी किसी के घर छापा पड़ता है और कभी किसी और के घर छापा पड़ता है.”

“कभी किसी को समन आता है और कभी किसी को गिरफ़्तार किया जाता है, लेकिन इस दो साल में ईडी को कुछ नहीं मिला. किसी भी क्रिमिनल केस में तीन चीज़ें महत्वपूर्ण होती हैं- पहली, पैसे की रिकवरी जिसकी लॉन्ड्रिंग हुई है. जब ईडी पीएमएलए के तहत केस दर्ज करता है तो सबसे ज़रूरी है कि उसे पैसे की रिकवरी करनी पड़ेगी. दो सालों में सैकड़ों रेड के बाद भी ईडी एक रुपये की भी रिकवरी नहीं कर पायी. ”

“दूसरी बात होती है सबूत- ईडी को कोई सबूत नहीं मिला है. कोर्ट भी उनसे बार बार कह रहा है सबूत पेश करिए. तीसरी चीज़ होती है सबूत.”

दिल्ली में कम से कम 10 जगहों पर ईडी ने छापे मारे हैं. ये साफ़ नहीं है कि ईडी ने ये छापे पहले से जिस केस की जांच चल रही है उसके तहत मारे हैं या फिर ये छापे किसी नए केस में मारे जा रहे हैं.

-एजेंसी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *