तेज आंधी से फैक्ट्री की टीन उड़कर युवक की गर्दन में लगी, मौत

Crime उत्तर प्रदेश स्थानीय समाचार

आगरा, 30 मई। गुरुवार को दिन में तेज आंधी आने से कई पेड़ गिर गये, वहीं कई जगह होर्डिंग्स उड़कर गिर गये। वहीं ट्रांसपोर्टनगर में तो अजीब सा हादसा हुआ। तेज आंधी के कारण एक फैक्ट्री की टीन उड़ गयी। जोकि एक युवक की गर्दन में जाकर लगी। इससे उस 30 वर्षीय युवक की मौत हो गयी। मिली जानकारी के अनुसार नई आबादी कर्बला सुरेश नगर के पास के निवासी जावेद पुत्र स्वर्गीय वहीद खां उम्र करीब 30 वर्ष की मृत्यु ट्रांसपोर्ट नगर फेक्ट्री की टीन उड़कर गर्दन में लगने से मृत्यु होगयी है। परिवार में मृतक की पत्नी सोनम उम्र करीब 22 वर्ष व मां खेरून निशा  उम्र करीब 70 वर्ष है। मृतक के कोई बच्चा नही था। परिवारीजन पोस्टमार्टम कराये जाने पर सहमत नही है। तहसील सदर के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। हादसे से जिला प्रशासन को अवगत करा दिया गया है। ज्ञातव्य है कि कल भी दोपहर के समय तेज आंधी आयी थी। आज तो आंधी के साथ ही वर्षा भी हल्की सी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *