टिकट चैकिंग में कुल- 41566 केस दर्ज किए जिनसे जुर्माना स्वरूप रु 2.81 करोड़ वसूला गया

Press Release उत्तर प्रदेश

आगरा मंडल का माह दिसम्बर में टिकट चैकिंग में उत्कृष्ट प्रदर्शन

आगरा।  मंडल रेल प्रबंधक गगन गोयल के दिशा निर्देशन एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री हर्षिकेश मौर्य के नेतृत्व में वाणिज्य विभाग आगरा मंडल द्वारा बिना टिकट यात्रियों की रोकथाम हेतु माह दिसम्बर -2025 में विशेष टिकट जाँच अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत बिना टिकट यात्रा, अनियमित यात्रा,बिना बुक लगेज एवं गंदगी फ़ैलाने व धुम्रपान करने वाले,अनाधिकृत वैंडरो एवं स्टेशन से गुजरने वाली गाडि़यों में सघन जाँच करायी गयी।
जाँच के परिणाम स्वरूप आगरा मंडल के स्टेशनों पर बिना टिकट यात्रा करने वाले 21725 केस पर 1.74/-करोड़ रूपये , अनियमित यात्रा करने वाले 19830 केस पर 1.06/- करोड़ रूपये एवं बिना बुक लगेज यात्रा करने वाले 11 केस पर 6385 /- रूपये यात्रियों को प्रभारित किया गया| जिसके परिणाम स्वरूप कुल 41566 केस से 2.81/-करोड़ रूपये रेल राजस्व प्राप्त किया गया।
जनसम्पर्क अधिकारी आगरा, कु. प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि भविष्य में भी मंडल द्वारा रेलवे स्टेशनों एवं आरक्षित/अनारक्षित यात्री गाडि़यों में नियमित रूप से सघन टिकट जाँच कराई जायेगी ताकि बिना टिकट/ अनाधिकृत यात्रियों की यात्रा पर अंकुश लगाया जा सके । सभी यात्रियों से अनुरोध किया जाता है की वैध टिकट लेकर ही यात्रा करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *