खेरिया मोड़, आगरा पर राजमाता अहिल्याबाई होल्कर की  299 वीं जयंती मनायी, शोभायात्रा निकाली, राजमाता के आदर्शों से प्रेरणा लें

Religion/ Spirituality/ Culture उत्तर प्रदेश दिल्ली/ NCR मध्य प्रदेश स्थानीय समाचार
खेरिया मोड़ पर निकाली गयी शोभायात्रा में शामिल राजमाता अहिल्झांयाबाई की झांकी।

आगरा, 3 जून। राजमाता अहिल्याबाई होल्कर की  299 वीं जयंती  के उपलक्ष्य में गत रात्रि  खेरिया मोड़, धनौली क्षेत्र के निवासियों की आयोजन समिति द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाली गयी।  शोभायात्रा में कई  झांकियां चल रही थीं। जिनका जगह-जगह विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा स्वागत किया गया।  अग्रवाल समाज के महामंत्री अखिलेश अग्रवाल आदि के द्वारा आशीष एंटरप्राइजेज , सब्जी मंडी खेरिया मोड़ पर स्वागत किया गया। इसके अलावा खेरिया मोड़ सतीश चक और हनीफ उस्मानी के अलावा कुशवाहा समाज  के द्वारा  स्वागत हुआ। आनंद इंटर कालेज पर पं. हरीशंकर शुक्ला आदि के द्वारा शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया गया। शोभायात्रा की शुरूआत पूर्व विधायक प्रताप सिंह बघेल द्वारा धनौली पर की गयी। इस अवसर पर केडीएस कालेज के प्रबंध निदेशक डा. ब्रजेश बघेल, तेज सिंह बघेल एडवोकेट, भाजपा नेता प्रेम सिंह बघेल आदि मौजूद थे।

वहां से शोभायात्रा चल कर सोनानगर- केबी नगर में श्री राम शांति सेवा सदन पर पहुंची। जहां अहिल्याबाई शोभायात्रा का समापन समारोह आयोजित किया गया।  समारोह की अध्यक्षता भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष महेश बघेल एडवोकेट ने की।  उन्होंने राजमाता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित किया।  समापन समारोह को संबोधित करते हुए श्री महेश बघेल एडवोकेट ने समाज के लोगों से राजमाता अहिल्याबाई के आदर्शों से प्रेरणा लेने की अपील की। साथ ही समाज की एकजुटता पर बल दिया। इस अवसर पर  भूप सिंह बघेल पेशकार,  कमेटी अध्यक्ष श्री कृष्णा बघेल सेवानिवृत्त बैंक मैनेजर, वीरेंद्र सिंह बघेल, आयोजन समिति के सतेंद्र सिंह, बनैसिंह, किशोर बघेल, सुरेंद्र सिंह बघेल एडवोकेट,  देवेंद्र सिंह,  लाखन सिंह , राजेश बघेल, त्रिदेव कुमार पाल, डा. मुनेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह बघेल लेखपाल, महेंद्र सिंह बघेल सुनील, नरेंद्र सिंह , जगदीश राठौर ,  हरीसिंह गजक वाले गोपाल सिंह कुशवाहा , निहाल सिंह बघेल, पंकज बघेल, महिला नेता राजबाला बघेल एवं समाज के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *