ई.-स्टाम्प पत्रों की बिक्री अब डाकघरों में भी,प्रदेश के 11 जनपदों में कल 01 जनवरी से होगा शुभारंभ
आगरा.31.12.2023।आज सहायक आयुक्त स्टाम्प,आगरा सुनील सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि शासन के निर्देशानुसार ई- स्टाम्प पत्रों की बिक्री प्रदेश में अब डाकघरों से भी की जानी है। आगरा में उक्त सेवा का शुभारंभ, कल 01.01.2024 को दोपहर 1:30 बजे,कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित डाकघर में होगा। उक्त सुविधा का शुभारंभ माननीय विधायक कैंट डॉक्टरजी. एस. धर्मेश करेंगे।प्रथम चरण में प्रदेश के चयनित 11 जनपदों में 01 जनवरी, 2024 से ई- स्टाम्प बिक्री का शुभारंभ होगा चयनित डाकघर निम्न हैं- गौतमबुद्ध नगर,गाजियाबाद, लखनऊ,कानपुर,आगरा, प्रयागराज,वाराणसी,गोरखपुर, मेरठ,सहारनपुर और बिजनौर।