29 वें संजीव तोमर मेमोरियल बॉस्केटबॉल टूर्नामेंट में जान मिल्टन के बालक, सेंट कानरेड की बालिकाएं जीतीं

SPORTS उत्तर प्रदेश

आगरा, 21 नवंबर। होली पब्लिक स्कूल में 29 वें स्वर्गीय संजीव तोमर मेमोरियल बॉस्केटबॉल टूर्नामेंट का बालक एवं बालिका वर्ग में आज शुभारंभ किया गया। प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि नगर निगम आगरा के सहायक नगर आयुक्त अशोक प्रिय गौतम, विशिष्ट अतिथि आगरा बास्केटबॉल संघ के संयुक्त सचिव डॉक्टर रीनेश मित्तल और होली पब्लिक स्कूल के निदेशक शम्मी तोमर ने स्वर्गीय संजीव तोमर के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर तथा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। इस टूर्नामेंट की रिपोर्ट प्रधानाचार्य सरोज कुमार ने पढी। मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में खिलाड़ियों को खेल से सकारात्मक सीखने की सलाह दी ।
मैचों के परिणाम इस प्रकार रहे-
बालक वर्ग में जान मिल्टन ने सिंपकिंस को 32-21 से हराया। गायत्री पब्लिक स्कूल ने सेंट फ्रांसिस को 28-11 से, एचपीजेसी को आलसेंट्स स्कूल ने 18-14 से, शिवालिक पब्लिक स्कूल ने सरस्वती विद्या मंदिर को 33-27 अंक से पराजित किया।
बालिका वर्ग में सेंट कानरेड ने आल सेंट्स स्कूल को 18-9 से, गायत्री पब्लिक स्कूल ने जान मिल्टन को, सेंट फ्रांसिस ने होली पब्लिक स्कूल को 17-10 से हराया। रैफरी दीपक कुशवाह, सचिन दत्त जोशी, आशीष वर्मा, हरेंद्र प्रताप शर्मा, नमन दीप सिंह, आशीष चौहान, पवन राजपूत, अवधेश चौधरी, अभिषेक शर्मा रहे।
कल बालिका वर्ग के सेमीफाइनल और बालक वर्ग के क्वार्टर फाइनल्स खेले जाएंगे। जबकि परसों यानी की 23 तारीख को सुबह सेमीफाइनल और 12:00 बजे से फाइनल मैच खेले जाएंगे और पुरस्कार वितरण होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *