प्रयागराज में आगरा के शिवा ने ऊँची कूद में एवं यशवेंद्र ने त्रिपद कूद में जीते 1-1 काँस्य पदक

SPORTS उत्तर प्रदेश

70वीं माध्यमिक विद्यालयी उत्तर प्रदेशीय बालक एवं बालिका एथलेटिक्स प्रतियोगिता

प्रयागराज के मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में 30 अक्तूबर से 03 नवम्बर तक खेली जा रही 70वीं उत्तर प्रदेशीय (बालक एवं बालिका) अण्डर 14,17 एवं 19 वर्ष राज्य एथलेटिक्स प्रतियोगिता में आगरा के सतगुरु इण्टर कॉलेज के खिलाड़ी शिवा ने ऊँची कूद स्पर्धा के बालक अंडर 19 वर्ष आयु वर्ग में अपना शानदार प्रदर्शन कर कांस्य पदक जीतकर आगरा ज़िले का नाम रोशन किया ।

आगरा के ही डी ए वी इण्टर कालेज के खिलाड़ी यशवेंद्र ने त्रिपद कूद स्पर्धा के बालक अंडर 19 वर्ष आयु वर्ग में अपना शानदार प्रदर्शन कर कांस्य पदक जीतकर आगरा ज़िले का नाम रोशन किया । टीम के साथ खेल अधिकारी के रूप में आगरा के गोविन्द सिंह, बृजेश कुमार,धीरेंद्र वर्मा,यूपेंद्र एवं उपमा सिंह टीम के साथ गए हुए हैं ।

शिवा एवं यशवेंद्र के शानदार प्रदर्शन कर 2 कांस्य पदक जीतने पर मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक आगरा मंडल, आगरा राकेश कुमार, ज़िला विद्यालय निरीक्षक आगरा रवींद्र पाल सिंह तोमर,ज़िला विद्यालय निरीक्षक (द्वितीय) विश्व प्रताप सिंह,जी आई सी प्रधानाचार्य मानवेन्द्र सिंह,इंटरनेशनल ताईक्वांडो मास्टर पंकज शर्मा,मंडलीय क्रीड़ा सचिव अनिल कुमार, ज़िला क्रीड़ा सचिव डॉ रीनेश मित्तल, सह ज़िला क्रीड़ा सचिव रवि प्रकाश,पंकज कश्यप,चौ हरपाल सिंह चाहर, संजय नेहरू, केपीसिंह यादव, सौरभ गुप्ता, सौरभ सिंह, दिग्विजय सिंह, रजनेश शर्मा शाहतोष गौतम, राजेश गुप्ता,राम प्रकाश यादव,शिखा झींगरन, श्वेता चरक, लता चौहान व उपमा सिंह आदि ने अपनी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *