आगरा की महापौर श्रीमती हेमलता दिवाकर कुशवाहा से भेंट में इंदौर के स्वच्छता मॉडल पर हुई सांसद शंकर लालवानी से विस्तृत चर्चा

Press Release उत्तर प्रदेश

इंदौर सांसद शंकर लालवानी का आगरा आगमन: सिंधी समाज एवं आगरा वासियों में भारी उत्साह
आगरा। भारतवर्ष में सर्वाधिक मतों के रिकॉर्ड अंतर से विजय हासिल करने वाले इंदौर के लोकप्रिय सांसद शंकर लालवानी के आगरा आगमन पर समस्त सिंधी समाज एवं नगर वासियों द्वारा उनका भव्य और आत्मीय स्वागत किया गया। 1 नवंबर का यह ऐतिहासिक दिन सिंधी समाज और आगरा वासियों के लिए अत्यंत गौरवशाली और अविस्मरणीय सिद्ध हुआ।
अपने प्रवास के दौरान सांसद श्री लालवानी ने सिंधी समाज के प्रबुद्ध नागरिकों के निवास पर पहुंचकर आत्मीय मुलाकात की तथा उनका आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं स्वीकार कीं। सांसद श्री लालवानी के सहज, सरल और सहृदय व्यक्तित्व ने संपूर्ण सिंधी समाज का दिल जीत लिया।
इस अवसर पर आगरा की महापौर श्रीमती हेमलता दिवाकर कुशवाहा ने भी सांसद शंकर लालवानी से शिष्टाचार एवं सौहार्दपूर्ण भेंट की। मुलाकात के दौरान दोनों जनप्रतिनिधियों के बीच नगर विकास एवं जनसुविधाओं को लेकर सकारात्मक चर्चा हुई।
विशेष रूप से, आगरा महापौर श्रीमती हेमलता दिवाकर कुशवाहा ने देश के सबसे स्वच्छ शहर ‘इंदौर’ की अनुकरणीय सफाई व्यवस्था को लेकर गहरी उत्सुकता व्यक्त की। इस पर सांसद श्री शंकर लालवानी ने विस्तार से जानकारी साझा करते हुए बताया कि जनभागीदारी, कड़े प्रशासनिक निर्णयों और सुव्यवस्थित वेस्ट मैनेजमेंट नीतियों के बल पर इंदौर ने स्वच्छता में देश भर में प्रथम स्थान हासिल किया है।
कार्यक्रम के दौरान दोनों गणमान्य महानुभावों ने एक-दूसरे का अभिनंदन किया। सांसद श्री लालवानी ने आगरा महापौर को इंदौर की सफाई व्यवस्था और कार्यप्रणाली का प्रत्यक्ष अवलोकन करने हेतु इंदौर भ्रमण का सहर्ष निमंत्रण भी दिया। इस अवसर पर सुशील नोतनानी संस्थापक- अध्यक्ष सिंधी शक्ति संगठन आगरा, विजय सामा, हर्ष दिवाकर, महेश राणा ,आनंद नोतनानी, सुखदेव गिडवानी, अंजू दियलानी, संगीता नोतनानी, परमजीत कौर, अमिता नोतनानी ,वंश नोतननी,संजीव कुमार, अंश कुमार मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *