आगरा। यूथ हॉस्टल आगरा में रजत इनसाइट कोचिंग (RIC) के द्वारा एजुकेशनल सेमिनार 2026 का आयोजन किया गया। जहां 09th से 12th क्लास तक के बच्चों को बोर्ड एग्जाम, JEE, NEET, CLAT और UPSC/UPPCS परीक्षाओं की तैयारी कैसे करें। तैयारी के साथ साथ टाइम मैनेजमेंट कैसे करें तथा स्ट्रेस से दूर कैसे रहें। इसके बारें बच्चों को अलग अलग फील्ड के एक्सपर्ट द्वारा बहुत ही उपयोगी और ज्ञानवर्धक टिप्स दी गई।
एक्सपर्ट टीम में प्रोफेसर प्रमेश पाल, डॉक्टर कल्पेश गुप्ता, वैज्ञानिक प्रदीप पाल, एडवोकेट राजीव पाल और डिप्टी कमांडेंट विष्णु कुमार रहे। कोचिंग डायरेक्टर रजत शर्मा और कार्यक्रम समन्वयक रोविन सिंह व एक्सपर्ट टीम के द्वारा बच्चों को सफलता और बेहतर नागरिक बनने के गुरुमंत्र दिए गए।


