‘ रन फॉर यूनिटी’ रैली के माध्यम से दिया राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं भाईचारे का संदेश

Press Release उत्तर प्रदेश

आगरा रेल मंडल में राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर दिलाई गई राष्ट्रीय एकता की शपथ

आगरा, 31 अक्टूबर। रेलवे बोर्ड एवं उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय, प्रयागराज के निर्देशों के अनुपालन में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती के अवसर पर 31 अक्टूबर 2026 को आगरा मंडल में राष्ट्रीय एकता दिवस ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की भावना के साथ मनाया गया।
इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री गिरीश कुमार गुप्ता ने मंडल कार्यालय में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। अपने संबोधन में उन्होंने राष्ट्र निर्माण में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी के अतुलनीय योगदान एवं उनके प्रेरणादायी जीवन पर प्रकाश डालते हुए सभी से राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं आपसी सद्भाव बनाए रखने का आह्वान किया।

राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) द्वारा मार्च पास्ट का आयोजन किया गया। इसके उपरांत अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री गिरीश कुमार गुप्ता ने मंडल कार्यालय से अधिकारी क्लब होते हुए आगरा छावनी रेलवे स्टेशन तक आयोजित ‘रन फॉर यूनिटी’ रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस रैली में आरपीएफ, स्काउट एवं गाइड, खेलकूद कोटा तथा सिविल डिफेंस के सदस्यों सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इसके अतिरिक्त, आगरा मंडल में राष्ट्रीय एकता दिवस एवं सतर्कता जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत निबंध, वाद-विवाद, चित्रकला, प्रश्नोत्तरी एवं काव्य प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया जाएगा। इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से अधिकारियों एवं कर्मचारियों में राष्ट्रीय एकता, नैतिक मूल्यों, सत्यनिष्ठा एवं जागरूकता की भावना को प्रोत्साहित किया जाएगा l

इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक गिरीश कुमार गुप्ता, सहायक कार्मिक अधिकारी नितिन सिंह, सहायक मंडल वित्त प्रबंधक मिथलेश कुमार मीना, सहायक मंडल वित्त प्रबंधक परशुराम मीना, स्टेशन डायरेक्टर आगरा संतोष कुमार त्रिपाठी, सहायक मंडल विद्युत इंजीनियर पी.सी. अग्रवाल, सहायक मंडल विद्युत इंजीनियर (परिचालन) जी.सी. पाल सहित मंडल के विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *